|
राजनाथ का भोंडसी, आगमन पर जोरदार स्वागत |
|
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का भोंडसी आगमन पर पार्टी व युवा मोर्चा पदाधिकारियों के साथ लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया।
दिल्ली बॉर्डर पर भाजपा अध्यक्ष का स्वागत बैंड बाजों व ढोल नगाड़ों से किया गया। स्वागत की जिम्मेदारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुकेश पहलवान को सौंपी गई थी। राजीव चौक पर पार्टी व मोर्चा की प्रदेश व जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों ने पूर्व सांसद डा. सुधा यादव के नेतृत्व में स्वागत किया। पार्टी की ओर से प्रदेश महामंत्री कैप्टन अभिमन्यु, शहरी जिला अध्यक्ष अरुण महेश्वरी, मोर्चा के उपाध्यक्ष कुलभूषण भारद्वाज, जिला शहरी अध्यक्ष कमल यादव ने भी फूल मालाओं से श्री सिंह का स्वागत किया। अध्यक्ष के काफिले को मोटरसाइकिल रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल ले जाया गया। रास्ते में बादशाहपुर में पंचायत की ओर से सरपंच सुभाष त्यागी, पार्टी के पूर्व जिला प्रधान डा. सत्यप्रकाश कश्यप के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्वागत किया। मोर्चा की ग्रामीण कार्यकारिणी की ओर से अध्यक्ष राव रणधीर सिंह, समय सिंह भाटी, जसवंत बबलू ने भी उनका स्वागत किया। News- Jagran |