मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

  jai shri gnesh  

श्री गनेणः नमः

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
प्रधानमंत्रीजी ने आडवानीजी के साथ पुर्व प्रधानमंत्री अटलजी से मुलाकात की E-mail
atal अटलजी की हालत संतोषजनक manmohan मनमोहनजी ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। शायद परमाणु मुदे पर बात राय भी माँगी

प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह तथा भाजपा के वरिष् नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत कई नेताओं ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा।

संस्थान के प्रवक्ता शक्ति गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बुधवार सुबह संस्थान आकर वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।


डॉ. सिंह के अलावा भाजपा के वरिष् नेता लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी संस्थान पहुँचकर वाजपेयी का हालचाल पूछा। विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को वाजपेयी से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की थी।

ज्ञातव्य है कि वाजपेयी को बेचैनी तथा चक्कर आने के बाद मंगलवार को एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स के प्रवक्ता ने बताया कि वाजपेयी की कुछ जाँच कर ली गई हैं, जबकि कुछ अभी होना बाकी हैं, इसलिए उन्हें एक दिन अस्पताल में और रहना होगा।

प्रवक्ता ने बताया कि वाजपेयी के महत्वपूर्ण अंग सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। वे प्रसन्नचित्त हैं तथा उन्होंने रोज की तरह आज भी सुबह हलका नाश्ता किया।

 

News- webdunia

 
< िपछला   अगला >