|
प्रधानमंत्रीजी ने आडवानीजी के साथ पुर्व प्रधानमंत्री अटलजी से मुलाकात की |
|
अटलजी की हालत संतोषजनक मनमोहनजी ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। शायद परमाणु मुदे पर बात राय भी माँगी
प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह तथा भाजपा के वरिष् नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत कई नेताओं ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा।
संस्थान के प्रवक्ता शक्ति गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बुधवार सुबह संस्थान आकर वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
डॉ. सिंह के अलावा भाजपा के वरिष् नेता लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी संस्थान पहुँचकर वाजपेयी का हालचाल पूछा। विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को वाजपेयी से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की थी।
ज्ञातव्य है कि वाजपेयी को बेचैनी तथा चक्कर आने के बाद मंगलवार को एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स के प्रवक्ता ने बताया कि वाजपेयी की कुछ जाँच कर ली गई हैं, जबकि कुछ अभी होना बाकी हैं, इसलिए उन्हें एक दिन अस्पताल में और रहना होगा।
प्रवक्ता ने बताया कि वाजपेयी के महत्वपूर्ण अंग सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। वे प्रसन्नचित्त हैं तथा उन्होंने रोज की तरह आज भी सुबह हलका नाश्ता किया। News- webdunia |