|
वामपंथी परमाणु मुदे पर दबाव बनाने में कामयाब |
|
सोनियाजी के दक्षिण अफ्रीका दौरे मे एक दिन की कटौती
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रिश्तों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तीन दिवसीय दौरे पर आज यहां पहुंचीं। सोनिया गांधी का यह दौरा पहले चार दिन का तय किया गया था लेकिन भारत अमेरिकी असैनिक परमाणु करार पर वामदलों के साथ जारी विवाद को देखते हुए उन्होंने इसे एक दिन कम करने का फैसला किया। डरबन में भारतीय दूतावास के एक प्रवक्ता ने बताया ‘हमारे नियंत्रण से बाहर हालात को देखते हुए हमने कांग्रेस अध्यक्ष का अब केवल जोहान्सबर्ग और केपटाउन जाने के कार्यक्रम से जुड़ा इंतजाम किया है।’ इससे पूर्व सोनिया के दौरे में डरबन जाना भी शामिल था। हालांकि प्रवक्ता ने यात्रा को सीमित करने का कोई कारण नहीं बताया लेकिन समझा जाता है कि परमाणु करार पर वाम दलों के साथ जारी कशमकश को देखते हुए उन्होंने ऐसा करने का फैसला किया है। संप्रग अध्यक्ष कल जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेलसन मंडेला से मुलाकात करेंगी और राष्ट्रपति थाबो म्बेकी और उप राष्ट्रपति फुमजिले म्लामबो नगकुका के साथ विचार विमर्श करने के लिए वह केपटाउन रवाना होंगी। दक्षिण अफ्रीका के उप राष्ट्रपति ने पिछले साल भारत प्रवास के दौरान सोनिया को आमंत्रित किया था। |