|
अटलजी को एम्स मे भर्ती करवाया गया |
|
अटल बिहारी वाजपेयी की स्थिति स्थिर, चिकित्सकों की देखरेख में
पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष् नेता अटल बिहारी वाजपेयी को आज बेचैनी तथा चक्कर आने की शिकायत के बाद यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। डाक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है तथा शरीर के प्रमुख अंग सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता सुषमा स्वराज ने यहां नियमित प्रेस ब्रीफिंग में श्री वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सा बुलेटिन पढकर सुनाया। उन्होंने बताया कि श्री वाजपेयी चैतन्य है, उनकी हालत स्थिर है तथा शरीर के प्रमुख अंग सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। वह फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में है। लोकसभा में भाजपा के उपनेता विजय कुमार मल्होत्रा के अनुसार श्री वाजपेयी को एक-दो दिन के अंदर अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। Sahara |