|
भाजपा ने सरकार के नुमाईनदो को डराया |
|
कार्यकाल पूरा नहीं करेगी सरकार - लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने चेताया
एटमी करार को लेकर अड़चन कायम रहने के बीच भाजपा ने कहा कि संप्रग सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं करेगी। पार्टी ने यह भी दावा किया कि मध्यावधि चुनाव निकट हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने संवाददाताओं से कहा कि यह निश्चित हो गया है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं करेगी और चुनाव 2007 या 2008 में हो सकते हैं। पूर्व उप प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हालांकि पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि मनमोहन सिंह सरकार कब गिरेगी। भारत अमेरिका असैनिक परमाणु समझौते को लेकर सरकार को निशाना बनाते हुए भाजपा के वरिष् नेता जसवंत सिंह ने कहा कि उसने पूर्ण अक्षमता दिखाई है। उन्होंने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा कि अक्षमता पहले भी साबित हुई है। अब फिर इसने अक्षमता प्रदर्शित की है। news- jagran |