|
काँग्रेस राजीव गाँधी की 63वीं जयंती पर नतमस्तक |
|
|
श्रद्धांजलि राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गाँधी तथा अन्य कांग्रेसी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी को उनकी 63वीं जयंती पर सोमवार को श्रद्धांजलि दी।
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, गृहमंत्री शिवराज पाटिल, वित्तमंत्री पी. चिदंबरम और रक्षामंत्री एके एंटनी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी, उनके सांसद बेटे राहुल गाँधी, बेटी प्रियंका, दामाद राबर्ट वाड्रा तथा दोनों नवासे और नवासी के साथ सबसे पहले वीरभूमि पहुँचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजीव गाँधी की याद में वहाँ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन किया गया। इस दौरान भक्ति, संगीत और नृत्य की प्रस्तुति की गई। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर उपस्थित होकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की याद में नारे लगाए।
सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता मंत्री मीरा कुमार, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, मारग्रेट अल्वा तथा डीपीसीसी अध्यक्ष रामबाबू शर्मा ने भी वीरभूमि पहुँचकर दिवंगत प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। |