मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

 

च्रन्द्रमा हमारा हुआ

 

 

चुनाव की धक धक

  सर्वमान्य नेता

advani

  रामा

   कुरा

 महात्मा गाँधी 

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

चुनाव आयोग

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 

Syndicate

सोनिया गाँधी मीडिया से परेशान, नसीहत का पा पढाया E-mail

soniaसांसदजी एवं अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने भारत में मीडिया को मिली आजादी को विश्व के लिए अनुकरणीय बनाते हुए शुक्रवार को कहा कि मीडिया को इस स्वतंत्रता के साथ-साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए समाज के सशक्तिकरण में योगदान देना चाहिए।

श्रीमती गाँधी यहाँ केरल प्रदेश कांग्रेस समिति की पहल पर मलयालय भाषा के टेलीविजन चैनल 'जय हिन्द' को राष्ट्र को समर्पित करने के बाद समारोह को संबोधित कर रही थीं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारत में प्रेस स्वतंत्र है। निगरानी और मानकों की स्थापना उसकी अपनी जिम्मेदारी है तथा स्वतंत्रता जिम्मेदारी के साथ ही चलती है। उन्होंने कहा कि सूचनाओं का प्रसार जनता के सशक्तिकरण का माध्यम है। मीडिया को यह जिम्मेदारी हमेशा याद रखनी चाहिए।

उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित केरल कांग्रेस के पदाधिकारियों और देश-विदेश के मलयालम भाषियों को मलयाली पंचांग के अनुसार आज नववर्ष की बधाई मलयालम भाषा में ही थी। 'चिंगम मासम' के साथ ही ओणम पर्व की तैयारियाँ शुरू हो जाती हैं।

श्रीमती गाँधी ने केरलवासियों को देश का अत्यंत जागरूक शिक्षित एवं जिम्मेदार समाज बताते हुए कहा कि केरलवासियों ने शिक्षा लोकतांत्रिक सशक्तिकरण, न्यूनतम वेतनमान आदि मामलों में न सिर्फ देश बल्कि विश्व भर में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किए हैं।

समारोह को रक्षामंत्री एके एंटनी सूचना प्रसारण मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री उम्मन चांडी, राज्य की वाम मोर्चा सरकार में संस्कृति मंत्री एमए बेबी तथा केरल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रमेश चेन्निथला ने भी संबोधित किया।

दासमुंशी ने कहा कि देश में इस वक्त 362 टेलीविजन चैनल कार्यरत हैं तथा इस वर्ष के अंत तक इनकी संख्या 400 से ज्यादा तथा 2008 के अंत तक 478 हो जाएगी। यह संख्या एशिया में सर्वाधिक होगी। उन्होंने टेलीविजन चैनलों से अपील की कि वे विषयवस्तु को लेकर अधिक जिम्मेदारी का परिचय दें।

गौरतलब है कि केरल कांग्रेस ने कुछ समय पूर्व एक समाचार पत्र का भी प्रकाशन शुरू किया है, जो अब काफी लोकप्रिय हो गया है।

 News sourece: webdunia

 
< िपछला   अगला >