|
मुख्तार अब्बास नकवी संसद मे कांग्रेसनीत सरकार पर बरसे |
|
बोफोर्स सौदे के मुख्य अभियुक्त ओंट्टावियो क्वात्रोची की आजादी से कांग्रेस पल्ला झाड़ते दिखी, तो मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार हराया।
क्वात्रोची छह माह की कानूनी जंग के बाद अर्जेटीना से साफ बच निकलने में कामयाब हो गया। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि दूसरे देश की न्यायिक प्रक्रिया के बारे में कांग्रेस कुछ नहीं कह सकती। इसी वजह से क्वात्रोची बच निकलने में कामयाब हुआ। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरी तरह उस देश की एजेंसियों, अदालतों एवं आरोपियों के बीच में है। सिंघवी ने कहा कि चूंकि पिछले 20 साल से विपक्ष के लिए कांग्रेस को घेरने का यह एक मुख्य मुद्दा है, लिहाजा इस मामले में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि क्वात्रोची का बच निकलना केंद्र सरकार की एक गंभीर चूक है। पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह विफलता कांग्रेसनीत सरकार की घोर लापरवाही उजागर करती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने क्वात्रोची को जानबूझकर निकल जाने का मौका दिया। नकवी ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को संसद में पूरे जोर-शोर के साथ उ ाएगी। |