|
भाजपा के सांसदो ने संसद में परमाणु समझौते पर हंगामा |
|
परमाणु समझौते पर ताज़ा अमरीकी बयान के बाद भारत में विपक्षी दलों ने संसद में भारी हंगामा किया. इसके कारण दोनो सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.
लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक ग बंधन (एनडीए) के सांसद लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास आ गए और सरकार के ख़िलाफ़ नारे लगाने लगे.परमाणु समझौते पर विपक्षी दलों के साथ-साथ सरकार को अपने सहयोगी वामपंथी दलों का भी विरोध झेलना पड़ रहा है.इसी बीच अमरीकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने यह बयान दे दिया कि अगर भारत परमाणु परीक्षण करता है कि उसके साथ असैनिक परमाणु समझौता रद्द कर दिया जाएगा.इसी बयान को आधार मानते हुए विपक्षी दलों के सांसदों ने केंद्र सरकार पर भारत की संप्रभुता को गिरवी रखने का आरोप लगाते हुए शोरगुल शुरू कर दिया.लोकसभा अध्यक्ष ने थोड़ी ही देर में सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी.उधर राज्यसभा में भी इस मुद्दे पर ज़बरदस्त हंगामा हुआ जिसके कारण कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.बोफ़ोर्स मामले के अभियुक्त ओत्तावियो क्वात्रोकी के प्रत्यर्पण की अपील वापस लेने के सरकार के फ़ैसले का मामला भी दोनो सदनों में गूँजा. Soure Pic-News from BBC,Hindi |