|
राज्यसभा सांसद एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय सचिव |
|
छत्तीस गढ़ - पार्टी अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगी।
राज्य के प्रभारी श्री साहू ने आज यहां पार्टी की प्रदेश इकाई की पहली नवग ित कार्यसमिति की बै क को सम्बोधित करते हुये कहा कि पार्टी तो सभी सीटों पर उम्मीदवार उम्मीदवार उतारेगी, लेकिन 30 सीटों पर वह मुख्य रूप से ध्यान केन्द्रित करेंगी। उन्होंने कहा कि चुनाव को महज 15 माह रह गये है ऐसे में पूरी मेहनत एवं एकजुटता से ही पार्टी को चुनावी मुकाबले के लिये तैयार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी, पिछड़ा एवं दलित बाहुल राज्य में कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी अदल बदल कर सत्ता में आते रहे हैं जिसका खामियाजा इन वर्गो को झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इन वर्गो के हितैषी के रूप में कार्य करके सपा अपना आधार मजबूत बना सकती है। इसके लिये पूरी ताकत झोंकी जायेगी। श्री साहू के साथ राज्य सभा सदस्य कमाल अख्तर ने भी बै क को सम्बोधित किया। राज्य में पार्टी के मजबूत आधार को खड़ा करने के लिये नियमित रूप से राज्य के सभी 18 जिलों का दौरा करने की घोषणा करते हुये श्री साहू ने कहा कि वह तो प्रदेश प्रभारी के नाते जुटेंगे ही पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव समेत सभी वरिष् नेता भी राज्य का दौरा करेंगे और पार्टी के आधार को मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे, लेकिन इससे पूर्व आधार तो स्थानीय लोगों को ही खड़ा करना होगा। |