मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

 

च्रन्द्रमा हमारा हुआ

 

 

चुनाव की धक धक

  सर्वमान्य नेता

advani

  रामा

   कुरा

 महात्मा गाँधी 

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

चुनाव आयोग

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 

Syndicate

उपराष्ट्रपति महामहिम श्री हामिद अंसारी E-mail

 

hamid

भारत में नये उपराष्ट्रपति महामहिम श्री हामिद अंसारी

भारत में उपराष्ट्रपति पद के लिए नतीजे आ गए हैं और यूपीए-वाम मोर्चे के उम्मीदवार हामिद अंसारी भारत के नए उपराष्ट्रपति बन गए हैं.

इस पद के चुनाव में संसद के दोनों सदनों के 783 में 762 सदस्यों ने मतदान किया और सत्तारूढ़ ग बंधन के प्रत्याशी ने 455 मत लेकर अपेक्षा के अनुरूप शानदार जीत दर्ज की। श्रीमती हेपतुल्ला को 222 मत प्राप्त हुए।

श्रीमती हेपतुल्ला को भाजपा के चार वोट नहीं मिल पाए। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जना कृष्णमूर्ति बीमार होने के कारण वोट डालने नहीं आ सके जबकि धर्मेंद्र अमेरिका गए हैं। उनके अलावा भाजपा के लक्ष्मणसिंह और दारासिंह वोट डालने नहीं पहुँचे। अलबत्ता शिवसेना के वोट श्रीमती हेपतुल्ला को मिले जिसने राष्ट्रपति के चुनाव में संप्रग प्रत्याशी को वोट दिया था, लेकिन कर्नाटक में भाजपा के समर्थन से सरकार चला रहे जनता दल (एस) के सांसदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

कांग्रेस की ओर से अभिनेता गोविंदा वोट डालने नहीं आ सके जबकि संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त गर्भावस्था के अंतिम समय में होने के बावजूद वोट डालने पहुँचीं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार अपने बड़े भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होकर विशेष उड़ान से वोट डालने पहुँचे।

बसपा, भाकपा और माकपा के एक-एक सांसद ने वोट नहीं डाला। मतदान न करने वालों में एक निर्दलीय और एक मनोनीत सांसद भी शामिल हैं। जद (एस) और तेलंगाना राष्ट्र समिति के एक सदस्य को छोड़कर बाकी ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

जेल में बंद राजद के सांसद शाहबुद्‍दीन और राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भी मतदान में हिस्सा लिया। न्यायालय की अनुमति से जो सांसद वोट डालने आए उनमें समाजवादी पार्टी के अफजल अंसारी और भाजपा के बाबूभाई कटारा भी शामिल थे।

चुनाव में आखिरी वोट संसदीय कार्यमंत्री प्रियरंजन दासमुंशी ने डाला, जबकि पहला वोट डालने वाले लोकसभा के सांसद अशोक अर्गल थे। मतदान के पहले दो घंटे में ही 46 प्रतिशत वोट डाले जा चुके थे, जबकि एक बजने तक 90 प्रतिशत से अधिक सदस्य मतदान कर चुके थे।

पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी समेत तीन सदस्य व्हील चेयर पर बै कर वोट डालने पहुँचे।
 
< िपछला   अगला >