|
सांसदजी की अभी भी वकीलो की बोली |
|
|
प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने पूर्व अटार्नी जनरल सोली सोराबजी को वकालत याद दिलाई , लगता है संजु बाबा की चाहत और सहपाटी प्रिया दत्त पर महरबान
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने फिल्म अभिनेता संजय दत्त को सजा सुनाए जाने के बारे में अपने बयान को सही हराते हुए सोमवार को कहा कि पूर्व अटार्नी जनरल सोली सोराबजी को उनकी आलोचना करने की बजाय यह बताना चाहिए कि वह अयोध्या कांड और गुजरात दंगों पर चुप्पी क्यों साधे रहे। सिब्बल संजय दत्त के बारे में उनके बयान की आलोचना किए जाने को लेकर सोराबजी पर जम कर बरसे। उन्होंने कहा कि वे सोराबजी का पूरा सम्मान करते हैं लेकिन उनकी टिप्पणी को वे पूरी तरह अनुचित मानते हैं। उन्होंने कहा कि वे सोराबजी को याद दिलाना चाहते हैं कि उन्होंने राजग के शासनकाल में अटार्नी जनरल के पद पर रहते हुए क्या भूमिका निभाई थी। सिब्बल ने कहा कि बाबरी मस्जिद मुकदमे में आरोपी भाजपा नेताओं को पूर्व कानून मंत्री अरुण जेटली ने निर्दोष बताया था, लेकिन उस समय सोराबजी ने यह नहीं बोला कि मुकदमा चलते समय एक मंत्री को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। इसी तरह गुजरात दंगों तथा जाहिरा शेख के मामले पर भी सोराबजी ने चुप्पी साधे रखी। सिब्बल ने कहा कि उन्होंने संजय दत्त के संबंध में सिर्फ इतना कहा था कि कांग्रेस को उनके साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि यह बात वे एक मंत्री के रूप में नहीं बल्कि निजी रूप में कह रहे हैं। सिब्बल ने कहा कि वे अपने इस बयान पर आज भी कायम हैं। |