|
संसद में उगलवाएँगे लालू का सच |
|
सांसदजी लालु हेलिकॉप्टर की सवारी के चक्कर में लगता है कि बुरे फसे और यशवंत सिन्हा भी पीछे पड ही गये , चलो संसद में कोई तो मुदा होगा , हेलिकॉप्टर का सही
रेलमंत्री लालू यादव और ग्रामीण विकास मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों के सर्वेक्षण के लिए भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर से गए थे, जिसे राजमार्ग 28-ए पर उतारा गया था। यह हेलिकॉप्टर वायुसेना की गोरखपुर यूनिट का था।
मीडिया में आई खबरों के अनुसार वायुसेना हेलिकॉप्टर पायलटों से बातचीत कर अपनी रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय को सौंप चुकी है। खबरों के अनुसार इस रिपोर्ट में वायुसेना ने कहा है कि यादव के कहने पर पायलट ने हेलिकॉप्टर उतारा था। दूसरी ओर यादव यह बयान दे चुके हैं कि उन्होंने हेलिकॉप्टर उतारने के लिए नहीं कहा था।
इन परस्पर विरोधी खबरों की ओर ध्यान दिलाए जाने पर सिन्हा ने कहा कि जब हम यह सवाल संसद में उ ाएँगे तो वहाँ सरकार को सच उगलना ही होगा। इस मामले में बिहार में जद (यू) के एक कार्यकर्ता ने मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत दर्ज की हुई है, जिसमें उसने दावा किया है कि राजमार्ग पर हेलिकॉप्टर उतरता देख घबराहट में वह अपने वाहन से गिर पड़ा था। |