मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

 krihna

जय कन्हैया लाल की

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
सोनियाजी ने संजू की सांसद बहन को कोई आश्वासन नही दिया E-mail

     priya duttसांसद प्रिया दत्त ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाक़ात की.

सोनिया गांधी से मुलाक़ात के बाद प्रिया दत्त ने पत्रकारों से कोई बात नहीं की.

हालाँकि उन्होंने बै क से पहले संवाददाताओं से कहा था कि वह सुप्रीम कोर्ट जाने से पहले सभी क़ानूनी संभावनाओं का अध्ययन कर रही हैं और संजय दत्त की रिहाई को लेकर आशान्वित हैं.

उन्होंने कहा, “हम देख रहे हैं कि संजय की रिहाई के क्या क़ानूनी उपाय हो सकते हैं. हमारा मुख्य उद्देश्य ये है कि उन्हें राहत पहुँचाने के लिए हम क्या कुछ कर सकते हैं. ”

'समर्थन'

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल और राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल भी सोनिया गांधी से मिले थे.

 हम देख रहे हैं कि संजय की रिहाई के क्या क़ानूनी उपाय हो सकते हैं. हमारा मुख्य उद्देश्य ये है कि उन्हें राहत पहुँचाने के लिए हम क्या कुछ कर सकते हैं
प्रिया दत्त, कांग्रेस सांसद

 

केंद्रीय विज्ञान और तकनीकी मंत्री कपिल सिब्बल ने भी कहा था कि ‘इन मुश्किल हालात’ में कांग्रेस पार्टी को दत्त परिवार का साथ देना चाहिए.

उनके अलावा केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी ने भी संजय दत्त से हमदर्दी जताई थी.

इस बीच गुरुवार को संजय दत्त पुणे की यरवदा जेल भेज दिए गए. अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टाडा अदालत के फ़ैसले के ख़िलाफ़ संजय दत्त के वकील कब अपील करेंगे.

 
< िपछला   अगला >