|
अब अमरसिंह आए मुश्किल में |
|
|
राज्यसभा सांसदजी औरबच्चन परिवार पहले ही मुश्किलों के दौर से गुजर रहा है। अब उनके करीबी अमर सिंह भी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि यह मामला भी बच्चन परिवार से ही जुत्रडा है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले अभिषेक बच्चन को मिली विदेशी कार बेंटले काफी चर्चा में रही थी। कभी खबर आयी कि अमिताभ ने अपने बेटे को यह कार में गिफ्ट में दी है तो कभी अमर सिंह ने कार पर अपना दावा जताया। अब इस कार को अवैध तरीके से पंजीकृत कराने के मामले में अमर सिंह फंस सकते हैं। दरअसल उन्होंने कार पंजीकृत कराते समय नियमानुसार स्थायी पते से जुत्रडे दस्तावेज नहीं दिए बल्कि अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को अपना अस्थायी पता बताकर कार पंजीकृत करा ली। यह जानकारी इंटरनेशनल सोसायटी फॉर रोड ट्रांसपोर्ट एंड सेफ्टी के सचिव तुषार मांडलेकर ने सूचना के अधिकार के तहत हासिल की। अब श्री मांडलेकर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गात्रडी का पंजीयन रद्द करने और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। |