|
जदयू सांसद अजीत सिंह की गुरुवार देर शाम वाराणसी में अंत्येष्टि कर दी गयी। इसके पूर्व पटना में बोरिंग रोड चौराहे से सटे पूरब वाली गली के असनी हाउस में सांसद स्व. अजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंची भीड़ को सांसद श्री अजीत सिंह के बारे मे जानकारी के लिये क्लिक करे
को सहसा इस क्रूर सच का यकीन न हो रहा था कि अजीत सिंह की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी। वृद्ध मां और बड़ी बहन माधुरी सिंह ही उस मनहूस घड़ी की गवाह बनीं जब गुरुवार को अल सुबह उनके लाडले अजीत सिंह का शव बोरिंग स्थित आवास पहुंचा। किसी को हिम्मत नहीं हो रही थी कि ढाढ़स बंधाने के लिए आगे बढ़े। सड़क दुर्घटना में बुधवार को असामयिक मौत के बाद सांसद का शव गुरुवार को अल सुबह पटना लाया गया। चाहने वालों का हुजूम देर रात से ही बोरिंग रोड चौराहे पर जुटा था। बोरिंग रोड स्थित सांसद के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रेल मंत्री लालू प्रसाद, केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री रामविलास पासवान, विधानसभा अध्यक्ष उदयनारायण चौधरी, विधान परिषद के सभापति प्रो. अरुण कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, निर्दलीय विधायक किशोर कुमार मुन्ना, राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य व विरोधी दल के नेता के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री की ओर से जिलाधिकारी बी. राजेन्दर और एसएपी कुंदन कृष्णन पुष्पांजलि अर्पित की। असनी हाउस के आगे वाले हिस्से में सांसद का शव श्रद्धांजलि के लिए रखा गया था। गुरुवार को दोपहर ग्यारह बजे उनके शव को गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद पुलिस वाहन पर शव को वाराणसी के लिए विदा किया गया। इस क्रम में शव यात्रा कुछ देर के लिए वीरचंद पटेल पथ स्थित जदयू के प्रदेश कार्यालय के पास भी रुकी जहां पार्टी की ओर से उनके शव पर माल्यार्पण किया गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि रास्ते में भोजपुर जिला स्थित उनके पैतृक गांव असनी में भी कुछ देर के लिए श्रद्धांजलि को उनके शव को रखा जायेगा। सांसद अजीत सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, राजद प्रदेश अध्यक्ष अब्दुलबारी सिद्दीकी, सांसद प्रभुनाथ सिंह, डा. सीपी ाकुर, शिवानंद तिवारी, रामाश्रय प्रसाद सिंह, मोनाजीर हसन, रामजी दास ऋषिदेव, अजीत कुमार, रामकृपाल यादव, वीणा शाही, ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, भगवान सिंह कुशवाहा, जय कुमार सिंह, ललन पासवान, संजय सिंह, कृपानाथ पा क, लोजपा नेता राणा गंगेश्वर सिंह, चन्द्रमा सिंह, सुनील कुमार, बिहार राज्य को. आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, भूमि विकास बैक के वीरेन्द्र प्रसाद सिंह आदि लोग थे। daink jagran |