राज्यसभा सांसद श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस और कम्युनिस्टों को चेतावनी
कोयंबटूर बम धमाकों के आरोपी अब्दुल रशीद मदनी की रिहाई पर कांग्रेस और कम्युनिस्टों की खुशी पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है। भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने मदनी को भारत के 'ओसामा बिन लादेन' की संज्ञा देते हुए कहा, 'कांग्रेस और कम्युनिस्टों का विजयोत्सव धर्मनिरपेक्षता का ढोंग व बेशर्मी की पराकाष् ा है।' नकवी ने कहा, 'दक्षिण भारत की सबसे बड़ी आतंकी घटना के आरोपी को बचाने के लिए जिस तरह से कांग्रेस और कम्युनिस्टों में होड़ लगी थी, उससे साफ है कि देश के प्रति इन पार्टियों में कोई भावना बची ही नहीं है। बेशर्मी की पराकाष् ा यह है कि केरल के उप चुनावों में कांग्रेस और कम्युनिस्टों के बीच मदनी के चित्रों को लगाने की होड़ लगी थी। इससे यह भी स्पष्ट है कि गांधी और नेहरू वाली कांग्रेस नहीं रही तथा मार्क्स व लेनिन से वामपंथियों का वास्ता नहीं। दोनों ही दल वोटों की खातिर आतंकवाद के सामने घुटने टेकने में ही खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।' नकवी ने दोनों दलों को पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हालत से सबक लेने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन मुशर्रफ ने आतंकवाद को पाला-पोसा, आज वही पाकिस्तान के लिए खुद सबसे बड़ा खतरा साबित हो रहा है। कांग्रेस और वामपंथियों ने अगर सबक नहीं लिया तो करोड़ों राष्ट्रवादी उन्हें माफ नहीं करेंगे।
|