|
रीवा के सांसदजी एवं के केंद्रीय मंत्री अर्जुनसिंह के ऊपर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज |
|
केंद्रीय मंत्री अर्जुनसिंह के ऊपर दहेज उत्पीड़न का मामले में सहयोगी मंत्री रेणुका चौधरी ने बचाव किया
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री रेणुका चौधरी मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपने वरिष् सहयोगी अर्जुनसिंह के बचाव में खुलकर सामने आईं। सिंह के खिलाफ एक दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।
चौधरी से एक समारोह में अर्जुनसिंह और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किए जाने के संबंध में उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई थी। उन्होंने कहा इस संबंध में कानून अपना काम करेगा, लेकिन यह कहना गलत होगा कि सिंह भी इस मामले में शामिल हैं। उनके खिलाफ इस बात का कोई प्रमाण नहीं है।
चौधरी ने कहा कि सिंह इससे पहले स्पष्ट रूप से कह चुके हैं कि उनका पोता अभिजीतसिंह और प्रियंका के विवाह के लिए उनसे कोई भी सुझाव नहीं माँगा गया था।
उन्होंने कहा कि सिंह यह बता चुके हैं कि वे (सिंह) इस विवाह में शामिल तक नहीं हुए हैं। इस मामले में सिंह को शामिल करना गलत होगा। वह दहेज कानून के इस तरह के दुरुपयोग का विरोध करती हैं।
इस तरह से इस्तेमाल करना दहेज कानून का दुरुपयोग करना होगा। यह कानून जरूरतमंद लोगों के लिए बना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार तो सभी लोग इस कानून का दुरुपयोग करना शुरू कर देंगे।
उत्तरप्रदेश में मुरादाबाद में पुलिस स्टेशन में दहेज विरोधी कानून के तहत सिंह और उनके परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गय है। |