|
सांसदजी ने विधायकों की राष्ट्रपति के समक्ष परेड कराई |
|
भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पार्रीकर के नेतृत्व में 20 विधायक परेड में शामिल थे।
परेड में कांग्रेस विधायक विक्टोरिया फर्नांडीस भी थीं, जिन्होंने कांग्रेस और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, जो अभी तक मंजूर नहीं हुआ है। गोवा विधानसभा की कुल सदस्य संख्या 40 है।
राष्ट्रपति के समक्ष विधायकों की परेड के बाद भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह ने कहा कि गोवा में दिगंबर कामत सरकार अल्पमत में आ चुकी है। ऐसे में उसके सत्ता में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष प्रतापसिंह राणे ने सदन की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी है और जब सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी तब सर्वप्रथम सदन में शक्ति परीक्षण कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल एससी जमीर को यह निर्देश दिया जाना चाहिए कि शक्ति परीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक उपस्थित हों और इस पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी की जाए। |