मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

 krihna

जय कन्हैया लाल की

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
सांसदो को सोनियाजी का रात्रि भोज का निमंत्रण E-mail
sonia कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने संप्रग समर्थक वामदलों तथा बसपा सांसदों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया है, जिसमें वे राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार प्रतिभा पाटिल के साथ बातचीत करने के अलावा संभवत: उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के बारे में भी विचार विमर्श करेंगी।

श्रीमती गाँधी संप्रग की भी अध्यक्ष हैं और राष्ट्रपति चुनाव के दो दिन पूर्व आयोजित भोज में उन्होंने कांग्रेस तथा संप्रग के घटक दलों, समर्थक वाम दलों तथा श्रीमती पाटिल की उम्मीदवारी का समर्थन कर रही बसपा के भी सभी सांसदों को आमंत्रित किया है।


इसका मकसद श्रीमती पाटिल तथा सांसदों के बीच मुलाकात कराना है तथा संप्रग और समर्थक दलों की एकजुटता दिखाना है लेकिन इस मौके का उपयोग उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर विचार के लिए किए जाने की भी संभावना है।

अशोक होटल में आयोजित इस भोज में चार सौ अतिथियों में प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह, संप्रग के घटक दलों और समर्थक दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे।

अंकगणित पहले से श्रीमती पाटिल के पक्ष में है लेकिन तीसरे मोर्चे की मतदान में भाग न लेने की घोषणा से उनकी जीत की संभावना और बढ़ गई है, इसलिए रात्रि भोज के दौरान राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति पर कोई खास बातचीत होने की संभावना नहीं है।

इस बात के पहले से ही संकेत हैं कि उपराष्ट्रपति पद के लिए संप्रग, वाम दलों का उम्मीदवार वाम दलों के ओर से सुझाया जाएगा क्योंकि राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार कांग्रेस हैं
 
< िपछला   अगला >