मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

  jai shri gnesh  

श्री गनेणः नमः

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
चौंकाने वाले होंगे राष्ट्रपति चुनाव परिणाम- भाजपा-‍ राजनाथ E-mail
rajnath singh  भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह ने कहा है कि राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले होंगे।

 

सांसद राजबब्बर द्वारा आयोजित एक भोज में शामिल होने यहाँ आए सिंह ने शुक्रवार रात को कहा कि ज्यादातर सांसद और विधायक पार्टी के निर्देशों के स्थान पर अंतरात्मा की आवाज पर वोट डालेंगे तथा उन्हें पूरी उम्मीद है कि भाजपा द्वारा समर्थित भैरोसिंह शेखावत विजयी होंगे।

उन्होंने कहा कि वैसे तो राष्ट्रपति चुनाव के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। राष्ट्रीय जनतांत्रिक ग बंधन के घटक दल शिवसेना द्वारा प्रतिभा पाटिल को दिए जा रहे समर्थन के बारे में सिंह का कहना था कि शिवसेना ने अभी स्पष्ट घोषणा नहीं की है और अंत में वह शेखावत को ही समर्थन देगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में अप्रत्याशित नतीजा सामने आएगा और शेखावत की जीत सुनिश्चित है क्योंकि उनका राजनीतिक कद काफी बड़ा है। इसके साथ ही उनकी छवि और व्यवहार इतना अच्छा है कि हर राजनीतिक दल उन्हें अपना समर्थन देगा।

राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी प्रतिभा पाटिल के बारे में सिंह का कहना था कि उन पर अभी तक जो भी आरोप लगाए गए हैं वे भाजपा ने नहीं लगाए हैं बल्कि कांग्रेस में अंतर्कलह से पैदा हुए कुछ नेताओं ने लगाए हैं। भाजपा ने तो सिर्फ यही माँग की है कि जो आरोप पाटिल पर लगाए गए हैं उनकी जाँच कराई जाए ताकि राष्ट्रपति पद की गरिमा बनी रहे।

उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि हार के कारणों की समीक्षा गंभीरतापूर्वक की जा रही है लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं टूटा है।

 

Soure " Webdunia.com

 



 

 
< िपछला   अगला >