|
कबूतरबाजो की सुची में टीआरएस के कई नेता शामिल: सांसदजी नरेंद्र |
|
कबूतरबाजी के मामले में नाम आने के बाद तेलंगाना राष्ट्र समिति से निलंबित किए गए सांसद ए नरेंद्र ने आरोप लगाया कि पार्टी के कई नेता इस गोरखधंधे में शामिल हैं।
उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव पर अवैध साधनों से बेहिसाब संपत्ति जमा करने और पार्टी में तानाशाही चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह राव के भ्रष्टाचार को बेनकाब कर देंगे। फर्जी पासपोर्ट मामले में खुद के शामिल होने से इनकार करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र ने कहा कि मुझे बलि का बकरा बनाया गया है। चंद्रशेखर राव मुझे पार्टी से बाहर करने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं क्योंकि मैंने उनके तौर तरीकों पर सवाल उ ाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि राव के भतीजे विधायक एच हरीश राव और टीआरएस के दो अन्य सांसद गुजराती महिलाओं को गैरकानूनी ढंग से अमेरिका भेजने में शामिल हैं। इस बीच, कबूतरबाजी में गिरफ्तार भाजपा सांसद और अन्य लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस ने तीन देशों के दूतावासों से संपर्क किया। पुलिस ने कटारा कि निजी सचिव राजेंद्र कुमार गांपा के कंप्यूटर की हार्ड डिस्क भी जब्त कर ली। पुलिस ने जांच में मदद के लिए विदेश मंत्रालय के माध्यम से अमेरिका ब्रिटेन और कनाडा के दूतावासों को नोटिस भेजे।
|