मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

 krihna

जय कन्हैया लाल की

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
इनेलो के प्रधान महासचिव व सांसद अजय चौटाला पर भी युपी का चुनाव रंग E-mail
ajay रामनगर पार्क में आयोजित पंजाबी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तार प्रदेश चुनाव परिणामों के बाद देश की राजनीति धारा बदलेगी। सम्मेलन का आयोजन युवा इनेलो के प्रदेश सचिव विनोद महता ने किया था। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तार प्रदेश चुनाव परिणामों से प्रदेश की राजनीति भी प्रभावित होगी।

उन्होंने कहा कि रायबरेली की जनसभा में तीसरे मोर्चे के सभी दिग्गज शामिल होकर एकता का सबूत दे चुके हैं। उत्तार प्रदेश विधानसभा में किसी भी गुट को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा। श्री चौटाला ने कहा कि पिछले दो वर्षो में देश में जहां भी विधानसभा, नगर परिषद या नगर निगम के चुनाव हुए हैं। कांग्रेस को करारी मात मिली है। इससे लगता है कि सोनिया गांधी का प्रभाव दिन-प्रतिदिन समाप्त होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि युवा वर्ग लग्न से मेहनत करे तो असंभव को संभव बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर घर से एक व्यक्ति को रोजगार देने का चुनावी वायदा किया था, लेकिन प्रदेश की सत्ता संभालते ही 25 हजार लोगों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली-पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है। कानून व्यवस्था का जनाजा निकल गया है। मुख्यमंत्री झू ी घोषणा कर लोकप्रियता हासिल करने के फिराक में है। उन्होंने आरोप लगाया कि सेज के नाम सरकार प्रोपर्टी डीलिंग का काम कर रही है और किसानों की कृषि योग्य भूमि कोड़ियों के भाव खरीद रही है। सम्मेलन में महता गंगाधर, लक्ष्मणदास कुराल, रामकुमार भाटी ने सांसद का पगड़ी भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक नवीन महता व विनोद महता ने उन्हें चांदी का मुकुट भेंट किया। इस अवसर पर कालुराम महता, नवीन, धमीजा, मुकेश, नवीन चावला, यश गेरा, सुभाष जुनेजा, राकेश चुघ, राजवीर ने समर्थकों सहित इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। सम्मेलन में फतेहाबाद की पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. वासुदेव शर्मा, पूर्व मंत्री बहादुर सिंह, जिला प्रधान रणवीर मंदौला, विजय प्रकाश, सुनील लांबा, रघुवीर छिल्लर, दिलबाग सिंह, कर्नल गजराज सिंह, रघुवीर चौबारला, जोगेन्द्र, सुनील ढिल्लो, रमेश बंसल, सरोज सिहाग, नरेश द्वारका, राजेश फौगाट, गिरधारी लाल, सज्जान बलाली, विजय गो डा, डॉ. बृजपाल पप्पू, जयवीर ढाणी माहू, दीपक वाल्मीकि, निरंजन टांक,सुखवीर दलाल, दल सिंह पंघाल, मदन महता, जगदीप ढांडा, सुरेश श्योराण, रघुवीर रंगा, बल्लू, सन्नी पहलवान आदि उपस्थित थे।

 
< िपछला   अगला >