|
भाजपा ने जलगांव लोकसभा उपचुनाव जीता |
|
|
भाजपा उम्मीदवार हरिभाउ मोहन जावले ने महाराष्ट्र के जलगांव लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार अर्जुन गणपत भंगाले को 25,717 मतों के अंतर से हराया। जावले को 2,27,619 जबकि भंगाले को 2,01,902 मत मिले।
वहीं, राकांपा ने इंरडोल लोकसभा सीट भाजपा से छीन कर अपने कब्जे में कर ली। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इरंडोल लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राकांपा के उम्मीदवार वसंतराव जीवनराव मोरे ने भाजपा प्रत्याशी बीएस पाटिल को 52,209 मतों के अंतर से हराया। मोरे को 2,41,707 मत और पाटिल को 1,98,498 मत मिले। इन दोनों लोकसभा सीटों का उपचुनाव नौ अप्रैल को हुआ था और मतगणना बृहस्पतिवार को हुई। संसद में सवाल पूछने के एवज में कथित तौर पर रुपये लेने के मामले में भाजपा के सांसद एम के अन्ना पाटिल के निष्कासन की वजह से इरंडोल सीट रिक्त हुई थी। |