मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

 

 महात्मा गाँधी 

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

  

चुनाव की धक धक

चुनाव आयोग

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
सांसद राहुल गाँधी ने उत्तर प्रदेश मे विकास एंव गुंडागर्दी के पायदान गिनाये E-mail

rahul gandhi राष्ट्रीय राजनीति में कांग्रेस के ट्रंप कार्ड माने जा रहे अमे ी के सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को महोबा से अपना रोड शो शुरू किया और उसे इटावा में पुष्पवर्षा के साथ पूरा किया। दोनों ही जगहों पर उनके स्वागत में उमड़े अपार जन समूह ने युवा सांसद को जनता ने हाथों हाथ लिया

उनकी एक झलक पाने व उनसे हाथ मिलाने को युवा आतुर थे। महिलाओं ने भी मकानों की छत से राहुल गांधी के ऊपर पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
अपने भाषण में कांग्रेस के युवा सांसद ने कहा कि 18 वर्ष की गैर कांग्रेसी सरकारों में पिछड़ गए प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को अपनी सोच बदलनी होगी। वादा किया कि प्रदेश के बदलाव में वे युवा के साथ हैं तथा चुनाव बाद दोबारा आएंगे और कांग्रेस के बंद दरवाजे युवाओं के लिए खोल देंगे।
चंदेलों की ऐतिहासिक नगरी महोबा में दो घंटे विलंब से पहुंचे राहुल का भटीपुरा मुहाल से शुरू रोड शो हवेली दरवाजा, आल्हा चौक, सुभाष चौक होता हुआ पुराना रामलीला मैदान पहुंचा। राहुल की एक झलक पाने को आबाल-वृद्ध धूप में सड़क किनारे कतार लगाए खड़े थे। रोड शो में उमडे़ जन सैलाब को देख राहुल ने सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी कर युवाओं से कभी गाड़ी की खिड़की से हाथ मिलाया तो कभी गाड़ी की छत पर बै हाथ हिला कर अभिवादन किया।
भरथना में गोपीराम धान मिल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि एक समय था जब उत्तार प्रदेश देश को रास्ता दिखाता था, आजादी की लड़ाई भी महात्मा गांधी व झांसी की रानी ने उत्तार प्रदेश से ही लड़ी थी। आजादी के बाद उप्र में तेजी से विकास हुआ, अन्य प्रदेशों में उत्तार प्रदेश के विकास की चर्चा होती थी लेकिन पिछड़े 15 वर्षो में विकास में पांचवें स्थान पर रहने वाला उत्तार प्रदेश 20 वें स्थान पर पहुंच गया और यही हाल रहा तो 30 वें स्थान पर पहुंचने से नहीं रुक पाएगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली से कांग्रेस व मनमोहन सिंह की सरकार 40 प्रतिशत से अधिक धन उत्तार प्रदेश को इसलिए भेजती है कि इससे सिंचाई के साधन जुटेंगे सड़कें व स्कूल बनेंगे लेकिन यहां कुछ भी दिखायी नहीं दे रहा है, प्रदेश सरकार अपने कार्य से भटक गयी है। राहुल ने कहा कि 15 वर्ष पूर्व प्रदेश में जितनी बिजली बनती थी आज भी वही स्थिति है जबकि गुंडागर्दी कई गुना बढ़ी है अब सोच बदल कर नए तरीके से कार्य करना होगा और इस सोच को आगे बढ़ाने में युवा ही सक्षम है।
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सलमान खुर्शीद, भरथना से कांग्रेस प्रत्याशी अजय यादव गुड्डू, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव त्रिपा ी, मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सत्यदेव कटारे,कांग्रेस के पर्यवेक्षक प्रताप सिंह वाजवा, लखना के कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रशेखर दिवाकर व जसवंतनगर के शिशुपाल सिंह यादव ने भी जन सभा को संबोधित किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा मुख्य रूप से राहुल के साथ आए हुए थे।

 

sourec jagran

 
< िपछला   अगला >