मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

 krihna

जय कन्हैया लाल की

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
सांसदो को चुनाव आयोग के डंडे ने कराया मूक अभिनय E-mail
मथुरा। आसमान की ओर टकटकी लगाये भीड़। गर्म हवाओं के बीच गुजारे तीन घंटे। बेताबी एक झलक देखने और सुनने की। उड़न खटोला दिखा। पथराई नजरों का इंतजार खत्म हुआ।

सामने था। अंतत: अभिनेत्री-सांसद जयाप्रदा संग अमर और नटवर ने मूक अभिनय किया। इशारों में साइकिल चलाकर दिखाई। साइकिल चुनाव चिन्ह पर बटन दबाने की गुजारिश की।
जी हां, यह अनोखा नजारा मंगलवार को दिखा कान्हा की नगरी में। मौका था सपा की चुनावी जनसभा का। वक्ता थे सपा महासचिव अमर सिंह, जयाप्रदा, पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह, सांसद ओबेदुल्ला आजमी और पूर्व प्रदेश मंत्री श्याम सुन्दर शर्मा। सपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभा निर्धारित समय से शुरू हुई। प्रत्याशियों ने दस से दो बजे तक की अनुमति ले रखी थी। सभा स्थल पर जबर्दस्त भीड़ थी। सभा में वक्ता बोलते रहे, लेकिन करीब दो घंटे तक जयाप्रदा, अमर सिंह व नटवर सभा स्थल पर न आ सके। करीब पौने तीन बजे सभास्थल के ऊपर हेलीकाप्टर मडंराता दिखाई दिया। जनता के चेहरे खिल उ े। जोश में खूब जिंदाबाद के नारे लगाये। सपा दिग्गज मंच पर पहुंचे और जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। नेताओं ने जैसे ही माइक हाथ में लेने का प्रयास किया आयोग की आदर्श आचार संहिता आड़े आ गई। सिटी मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र कुमार सिंह लाउडस्पीकर से सभा संबोधित करने पर पाबंदी लगा दी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभा की अनुमति दस से दो बजे तक थी। इसके अलावा के सभास्थल आर इंटर कालेज में एक विषय की परीक्षा चल रही थी। ऐसे में शासन के नियमों के मुताबिक भी लाउडस्पीकर नहीं चलने दिया जा सकता। यह सुन सपा नेता सन्न रह गये। जयाप्रदा संग नटवर और अमर ने अभिनय के माध्यम से भीड़ को समझाने का प्रयास किया। सपाइयों के प्रयास से बमुश्किल मानी भीड़।

 
< िपछला   अगला >