मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

  jai shri gnesh  

श्री गनेणः नमः

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
सांसदजी का अवैध निर्माण के लिये कोर्ट की फटकार , सपा के है भाई E-mail
devendra Singh Yadav दिल्ली हाईकोर्ट ने लोकसभा सदस्य कुंवर देवेंद्र सिंह यादव को न्यायालय की कई चेतावनियों के बावजूद पूर्वी दिल्ली स्थित अपने निजी मकान में अवैध निर्माण को नहीं ढहाए के लिए कड़ी फटकार लगाई है। मुख्य न्यायाधीश एमके शर्मा और न्यायमूर्ति रेखा शर्मा की खंडपी ने कहा कि याचिकाकर्ता को न्यू राजधानी एंक्लेव में भवन से अवैध निर्माण को हटाने के लिए अंतिम अवसर दिया जाता है। न्यायालय ने कहा कि हमें याचिकाकर्ता की नेकनीयती पर शक है।
   कोर्ट कमिश्नर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के एटा जिले से सांसद देवेंद्र यादव को न्यायालय ने निर्देश दिया था कि वह भवन का निर्माण आवासीय परिसर द्वारा मंजूर योजना के अनुसार ही कराए। न्यायालय के आदेश के बावजूद यादव ने न्यू राजधानी एंक्लेव में भूखंड नम्बर छह और 19 के निर्माणों को नहीं गिराया। न्यायालय ने कहा कि यादव सांसद होने के नाते जानबूझकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं, जबकि उन्हें अन्य नागरिकों के समक्ष उदाहरण पेश करने के लिए त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।
   खंडपी ने यादव को न्यायालय के आदेश का अनुसरण करने के लिए छह सप्ताह का समय दिया है। कोर्ट ने कमिश्नर और दिल्ली नगर निगम से इस मामले की अगली सुनवाई चार मई तक स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है।
   इस संपत्ति के संयुक्त मालिक यादव और उनकी पत्नी उर्मिला रानी यादव ने एक याचिका दायर कर न्यायालय से भूखंडों पर उक्त निर्माण को ढहाए जाने के लिए दिए गए नोटिस को निरस्त करने के लिए एमसीडी को निर्देश देने की मांग की थी। एमसीडी ने यादव को 24 अगस्त 2006 को नोटिस जारी किया था।
 
< िपछला   अगला >