मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

 

 महात्मा गाँधी 

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

  

चुनाव की धक धक

चुनाव आयोग

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
माया की मायानगरी मे सपाई,अपराधी जेल में होंगे , राम जाने कैसे ? E-mail
mayawatiबसपा मुखिया मायावती ने मंगलवार को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि बसपा की सरकार बनी तो मुलायम-अमर के साथ-साथ जनता पर जुल्म करने वाले आम और खास सपाई भी जेल के अंदर होंगे।

बसपा नेता ने भाजपा को सपा की हमदर्द बताते हुए खुद पर लगे मुस्लिम विरोधी आरोप को बेबुनियादी बताया। जनसभा के दौरान मायावती ने पार्टी कैडर वोट को ईवीएम से मतदान का तरीका भी समझाया।
हमीरपुर के मौदहा विधानसभा क्षेत्र में बसपा सुप्रीमो ने भाजपा-सपा को चुनावी सहयोगी करार देते हुए दावा किया कि त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में सरकार बनाने के लिए सपा को भाजपा का समर्थन मिलना तय है, इसी प्रकार केंद्र में सरकार बनाने की स्थिति में भाजपा को सपा का साथ मिलेगा। बसपा नेता ने कहा कि उनके विरोधी राजनीतिक लाभ के लिए बसपा को मुस्लिम विरोधी साबित करने में जुटे हैं, जबकि बसपा ने सदैव मुसलमानों का हित चाहा। उन्होंने कहा कि भाजपा और सपा ने एक-दूसरे को लाभ पहुंचाने के लिए सलाह करने के बाद जातीय आधार पर प्रत्याशी तय किये हैं। भाजपा की जीत संभावना वाले क्षेत्रों में सपा ने कमजोर उम्मीदवार उतारा है, इसी प्रकार भाजपा ने सपाई वर्चस्व वाले इलाकों में वॉक ओवर देने का प्रयास किया।
इससे पूर्व समाजवादी पार्टी के गढ़ इटावा के नुमाइश मैदान में मायावती ने सपा मुखिया को खुलेआम चेतावनी देते हुए कहा कि बसपा सरकार बनने पर सपा सरकार में हुए जुल्मों की स्वतंत्र एजेंसी से जांच करायी जायेगी, नतीजे में दोषी साबित आम और खास को जेल जाना होगा। उन्होंने दोहराया कि सरकारी खजाने को लूटने वाले मुलायम-अमर को विदेश नहीं भागने देंगी। बसपा सुप्रीमो ने वादा किया कि सत्ता मिली तो आर्थिक आधार पर सवर्णो और अल्पसंख्यकों को समुचित आरक्षण दिलाया जायेगा।
मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगाह किया मतदान वाले दिन विरोधी नेताओं द्वारा बसपा के कैडर वोट को बूथ से दूर रखने के लिए बाबा साहब अंबेडकर अथवा पार्टी मुखिया को गाली देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश संभव है। उन्होंने समझाया कि ऐसी स्थिति में पार्टी कार्यकर्ता संयम बरतें और बवाल करने वालों के नाम डायरी में लिखकर चुनाव बाद खबर भेजें। सरकार बनने पर ऐसे लोगों को छ ी का दूध याद दिलाया जायेगा।
जनसभा के अंतिम दौर में बसपा मुखिया ने पार्टी समर्थकों को ईवीएम से मतदान का तरीका समझाया। इस दौरान उन्होंने छोटे-छोटे दलों को बरसाती मेढक की संज्ञा देते हुए बहुजन समाज का वोट बाँटने की साजिश बतायी। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह सरकार का ग न कराने में भाजपा, कांग्रेस और रालोद जिम्मेदार है, लिहाजा जनता को समझना चाहिए कि मुलायम को सत्ता से बेदखल करने में सिर्फ बसपा सक्षम है।

 
< िपछला   अगला >