मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

 

 महात्मा गाँधी 

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

  

चुनाव की धक धक

चुनाव आयोग

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
बात में दम 'मुसलमानों की सियासी दोस्त है भाजपा, सांसदजी सही कहिन? E-mail

Mukthar भाजपा के सांसद मुख्तार  मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा मुसलमानों की ईमानदार सियासी दोस्त है। बाकी दल ढोंगी मित्र की भूमिका में रहे हैं। वह मक्का मिल स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब थे।

श्री नकवी ने बसपा और सपा मुखिया पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों में होड़ है। यह होड़ चुनाव में आगे निकलने को लेकर नहीं है बल्कि कौन ज्यादा भ्रष्ट है, इस बात की। दोनों के खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति रखने की जांच चल रही है। बसपा और सपा ने सत्ता में रहते अवाम की गाढ़ी कमाई को जमकर लूटा है। भाजपा इसे वापस दिलाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनाधार खो चुकी है। पार्टी बेमानी मुद्दे उ ा रही है। राहुल गांधी बचकानी बयानबाजी कर रहे हैं। यूपी के हालात पर श्री नकवी ने कहा कि तीन सालों से प्रदेश के लोग आतंक और दहशत के माहौल में जी रहे हैं। इससे उनमें सपा के खिलाफ आक्रोश है। जनता भी अब जान गई है कि उसका हित भाजपा में है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो अवाम को आतंक और दहशत के माहौल से निजात दिलाएगी। सत्ता में आने पर जनता पर हुए जुल्मों का हिसाब लिया जाएगा। दोषी चाहे मंत्री हो या फिर कोई अफसर, उसे सजा मिलेगी। जौहर यूनिवर्सिटी के नाम पर भी बड़े घोटाले हैं, जिसकी जांच होगी।
विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि सपा और सपा सरकार के लिए यह चुनाव बुरी खबर लेकर आया है। सपा की हालत ऐसी है कि उसे उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। लोग डर से सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में नहीं उतर रहे।
श्री नकवी ने कहा कि भाजपा सभी वर्गो को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। मुसलमानों के मामले में तो भाजपा हमेशा ईमानदार राजनीतिक दोस्त रही है, जबकि बाकी दल ढोंगी मित्र बने हुए हैं। यही वजह है कि पिछले 60 सालों से मुसलमानों का शोषण होता रहा है। अलग-अलग दलों ने अपनी दुकानों पर उनको नीलाम किया है। उनकी बोली लगाई है। भाजपा ने मुसलमानों को जोड़ने का काम किया है।

 
< िपछला   अगला >