मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

 krihna

जय कन्हैया लाल की

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
'हाथी' होगा मेरा साथी, बसपा जरुरी है सरकार बनाने के लिये E-mail
Kapil Sibal 'हाथी' होगा मेरा साथी, सपा के स्लोगन 'ऐसा पहली बार हुआ है..' की हवा निकालने की कोशिश करते हुए केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी के साथ उ ा है

जबकि मूलभूत नागरिक सुविधाओं का अकाल है। कांग्रेसी नेता ने दावा किया कि सूबे के विधानसभा चुनावों में किसी भी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा, ऐसे में अगली सरकार बसपा और कांग्रेस के सहयोग से बनेगी।
सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री सिब्बल ने बेबाक राय जाहिर करते हुए कहा कि कांग्रेस फिलहाल सूबे में सरकार बनाने की स्थिति में नहीं होगी, जबकि वर्तमान सरकार की दमनकारी नीतियों से त्रस्त जनता सपा को सबक सिखाना चाहती है और भाजपा से बहुत पहले मोहभंग हो चुका है। ऐसी स्थिति में प्रदेश की अगली विधानसभा के लिए स्पष्ट बहुमत मिलना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि जाहिर है कि नयी सरकार के लिए इंतजार करना होगा कि 'हाथी' का साथ किसे मिलेगा। अलबत्ता कांग्रेसी नेता ने दावा किया कि सरकार बनाने के लिए कांग्रेस का सहयोग लेना भी जरूरी होगा।
उन्होंने कहा कि पिछले 18 साल के गैर कांग्रेसी सरकारों के कार्यकाल में सूबे में कानून-व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हुई, साथ ही भ्रष्टाचार का बोलबाला बढ़ा। श्री सिब्बल ने नेशनल क्राइम ब्यूरो के आंकड़े पेश करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश जुर्म की फैक्ट्री बन चुका है। सभी राज्यों की तुलना में यहां पर हत्या, डकैती, अपहरण, बलात्कार, लूट, राहजनी, दहेज हत्या और रोड होल्डअप की घटनाएं सबसे ज्यादा हैं। सारे राज्य विकास कर रहे हैं लेकिन, यूपी पिछड़ रहा है। श्री सिब्बल ने रिपोर्ट के हवाले से बताया कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आमदनी कम हुई है।
उन्होंने कबूल किया कि बाबरी मस्जिद मामले में कांगेस से भूल हुई है। सिब्बल ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया कि इस बार राम मंदिर का मामला चुनावी मुद्दा बनेगा।

 
< िपछला   अगला >