मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

सर्वमान्य नेता

advani

 महात्मा गाँधी 

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

  

चुनाव की धक धक

चुनाव आयोग

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
उसे सत्ता में एक दिन भी रहने का अधिकार नहीं है। E-mail
shushma swaraj भोपाल से राज्यसभा सांसद भाजपा की वरिष् नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि जो सरकार सारे उपाय करने के बावजूद महंगाई न रोक सके, उसे सत्ता में एक दिन भी रहने का अधिकार नहीं है। सारे जतन के बाद भी यदि महंगाई काबू में नहीं आ पा रही है

तो दाल में जरूर कुछ काला है। यह जांच का विषय है कि वित्त मंत्री, कृषि मंत्री, वाणिज्य मंत्री और सभी कांग्रेस मुख्यमंत्री महंगाई पर काबू क्यों नहीं पा रहे हैं।
सुषमा स्वराज सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर गृहिणी की रसोई सूनी है। घर-घर का बजट गड़बड़ा गया है। अमीर-गरीब, हर कोई कांग्रेस प्रायोजित महंगाई से परेशान है। सबसे बुरा हाल दिल्ली के उन सवा करोड़ लोगों का है जो हर रोज कुआं खोदते हैं और तब जाकर पानी पीते हैं। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर भाजपा चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन विजय कुमार मल्होत्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन ने मांग की कि मास्टर प्लान-2021 जारी करके लोगों को लगातार गुमराह कर रहे दिल्ली के ही सांसद और केंद्रीय अजय माकन तत्काल इस्तीफा दें।

 
< िपछला   अगला >