मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

 krihna

जय कन्हैया लाल की

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
कांग्रेस की खस्ता हालात का प्रतीक राहुल का बयान: सांसदजी मुरली मनोहर जोशी E-mail
Murlimanohar joshiभारतीय जनता पार्टी के वरिष् नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने राहुल गांधी के बाबरी मसजिद संबंधित बयान की आलोचना करते हुए उसे कांग्रेस की खस्ता हाल

का प्रतीक बताया और कहा कि राहुल को कांग्रेस के इतिहास का भी ज्ञान नहीं है।
भाजपा के चुनावी अभियान की शुरूआत करने आये श्री जोशी ने सच्चर समिति की रिपोर्ट को मुस्लिम लीग का एजेंडा बताया और सपा, बसपा व कांग्रेस पर तुष्टिकरण की होड़ करने का आरोप लगाया।
रविवार को पत्रकारों से बातचीत में श्री जोशी ने कहा कि राहुल ने बयान के जरिये अपनी पार्टी के बाबरी ढांचा ध्वंस के समय के प्रधानमंत्री व अध्यक्ष को सांप्रदायिक साबित करने का प्रयास किया है। केवल अपने परिवार के अलावा सभी कांग्रेसियों को सांप्रदायिक करार दिया है।
श्री जोशी ने आरोप लगाया कि राहुल को कांग्रेस के इतिहास का भी ज्ञान नहीं है क्योंकि पंडित नेहरू ने वहां मूर्तियां रखवाई थीं और राजीव गांधी ने उसका ताला खुलवाया था। कांग्रेस तुष्टिकरण की अति पर आ गयी है। प्रधानमंत्री इसकी हद पार कर गये है। संसाधनों पर पहला हक मुसलिम अल्पसंख्यकों का जैसा बयान देकर वह देश को खतरनाक दिशा की ओर ले जा रहे है।
उन्होंने मंहगाई न रुक पाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार को दोषी हराया। नंदीग्राम की घटना की भ‌र्त्सना करते हुए उन्होंने कहा कि वामदलों की पोल खुल गयी है और पूंजीपतियों के लिए गोलियां चलवाकर कत्लेआम किया जा रहा है।

Daink Jagran

 
< िपछला   अगला >