मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

 

च्रन्द्रमा हमारा हुआ

 

 

चुनाव की धक धक

  सर्वमान्य नेता

advani

  रामा

   कुरा

 महात्मा गाँधी 

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

चुनाव आयोग

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 

Syndicate

सांसदजी अजीत जोगी हत्या के मामले में गिरफ्तार E-mail
ajit jogiहत्या के मामले में वारंट जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अजीत जोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

उनके ख़िलाफ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और कोषाध्यक्ष राम अवतार जग्गी की हत्या के मामले में रायपुर की एक अदालत ने वारंट जारी किया था.

जोगी की तबीयत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया है.

जोगी को राजनांदगाँव के वीरेंद्रनगर से गिरफ्तार किया गया जहाँ वो लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे.

उनकी गिरफ़्तारी के बाद वीरेंद्र नगर और कवर्धा में तनाव फैल गया. वहाँ भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हो गए और अपने नेता की गिरफ़्तारी का विरोध करने लगे.

कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को राजनांदगाँव और आसपास के इलाक़ों में बंद का आह्वान किया है.

उल्लेखनीय है कि अजीत जोगी इस समय छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के अकेले लोकसभा सदस्य हैं.

हत्या का मामला

रामअवतार जग्गी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी के नेता थे और वर्ष 2003 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से ीक पहले उनकी हत्या कर दी गई थी.

अमित जोगी
अमित जोगी हत्या के इस मामले के मुख्य अभियुक्त हैं

राम अवतार जग्गी के बेटे सतीश जग्गी ने हत्या के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी और उनके बेटे अमित जोगी के ख़िलाफ़ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी.

राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था.

सीबीआई ने अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को मुख्य अभियुक्त माना है और उनको कोई दस महीने जेल में रहने के बाद अभी ज़मानत पर रिहा किया गया है.

लेकिन अब सतीश जग्गी ने रायपुर की एक अदालत में याचिका दायर कर अमित जोगी के अलावा इस मामले के दूसरे अभियुक्त अजीत जोगी के ख़िलाफ़ मुक़दमा चलाने की माँग की थी.

उनका कहना था कि जब उनकी नामजद रिपोर्ट में अजीत जोगी का भी नाम था तो उनसे भी पूछताछ करनी चाहिए.

इसी याचिका की सुनवाई करते हुए अदालत ने अजीत जोगी के ख़िलाफ़ वारंट जारी किया था.

 
< िपछला   अगला >