|
स्वागत करती मेरी ???????????? नये सांसदजी का . |
|
मध्य प्रदेश में लोकसभा की दो सीटों पर हुए चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट गई हैं.
उल्लेखनीय है कि दोनों ही सीटों के उम्मीदवार पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में संसद की सदस्यता से बर्खास्त किए गए थे और इसी कारण इन सीटों पर चुनाव हुए. चुनाव प्रचार के दौरान जहाँ कांग्रेस और बीजेपी ने संसद में सवाल पूछने के मामले को मुद्दा नहीं बनाया क्योंकि बर्ख़ास्त होने वालों में दोनों ही पार्टी के सांसद थे. ग्वालियर लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार यशोधरा राजे सिंधिया भारी मतों से जीती हैं. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को हराया है. इस सीट से पहले कांग्रेस के सांसद रामसेवक सिंह गुज्जर थे जो संसद में सवाल पूछने के मामले में बर्ख़ास्त हुए थे. इसी तरह सीधी सीट पर पहले बीजेपी सांसद चंद्रप्रताप सिंह थे जो बर्ख़ास्त हुए और उपचुनावों में जीत मिली कांग्रेस के मानक सिंह को. मध्य प्रदेश में एक विधानसभा सीट उदयपुरा के लिए उपचुनाव हुए जहां से जीत मिली बीजेपी की उम्मीदवार शशिप्रभा को. शशिप्रभा बीजेपी सांसद रामपाल सिंह की पत्नी हैं जो विदिशा से सांसद बन चुके हैं. |