मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

 krihna

जय कन्हैया लाल की

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
होली का रंग सांसद की हत्या से लाल , राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सांस E-mail
sunil mehtoझारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद सुनील महतो की हत्या के सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं. राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सांसद सुनील महतो की हत्या की निंदा की है.

इस हत्या के विरोध में आज झारखंड बंद आयोजित किया गया है.

जमशेदपुर के पास रविवार को एक फुटबॉल मैच के दौरान संदिग्ध माओवादियों ने सुनील महतो की हत्या कर दी थी. हमले में महतो के दो अंगरक्षक और पार्टी के नगर अध्यक्ष प्रभाकर महतो की भी मौत हो गई.

राज्य के मुख्यमंत्री मधु कोडा ने सुनील महतो की हत्या की सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं.

उनकी हत्या के बाद उनके समर्थक रविवार को ही सड़कों पर उतर आए और उन्होंने सरायकेला-खरसावां ज़िले में कुछ स्थानों पर जाम लगा दिया.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हुसैन अंसारी ने घोषणा की है कि पार्टी ने हत्या के विरोध में सोमवार को बंद का आयोजन किया है. कांग्रेस ने भी इस बंद का समर्थन किया है.

दूसरी ओर राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सांसद सुनील महतो की हत्या की निंदा की है.

हमला

दरअसल होली के मौक़े पर घाटशिला के किशनपुर गाँव में एक फ़ुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था.

सुनील कुमार महतो को इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था. इसी बीच संदिग्ध महिला माओवादियों का एक दस्ता आया और उन्होंने अंधाधुंध गोलियाँ चलाईं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिलाओं के साथ कुछ लोग स्टेज पर चढ़े और सुनील महतो से मदद की गुहार करने लगे. जब सुनील उनसे बात करने लगे तो अचानक इन सभी ने हथियार निकाल कर गोलियां चलानी शुरु कर दी.

सांसद सुनील कुमार महतो के दो अंगरक्षकों और पार्टी के नगर अध्यक्ष प्रभाकर महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि सुनील कुमार महतो गंभीर रूप से घायल हो गए.

सुनील कुमार महतो को जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहाँ बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

झारखंड मुक्ति मोर्चा सत्ताधारी ग बंधन में शामिल है. इस घटना के बाद मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने शीर्ष मंत्रियों और अधिकारियों की आपात बै क बुलाई.

इसी इलाक़े में पिछले साल पूर्व गृह मंत्री सुदेश महतो पर भी हमला हुआ था जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे.

 
< िपछला   अगला >