|
संकट में सपा नहीं कांग्रेस : आजम खां |
|
|
पूर्व सांसद , सपा के वरिष् नेता आजम खां ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बसपा के 13 विधायकों को अयोग्य घोषित किये जाने का असर प्रदेश सरकार पर पड़ने वाला नहीं है
26 तारीख को सरकार विधान सभा में अपना बहुमत सिद्ध कर देगी। संकट प्रदेश सरकार पर नहीं बल्कि कांग्रेस पर है। प्रदेश के नगर विकास मंत्री पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस को अपनी पराजय साफ नजर आ रही है इसीलिए वह हाय-तौबा मचा रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार पर कोई संवैधानिक संकट है तो उन्होंने चुटकी लेते हुए मामले को गोल-मोल कर दिया। कहा कि संविधान को कोई खतरा नहीं है। मैं संविधान की किताब को झाड़ पोंछ कर रखता हूं। उसकी जिल्दें सही सलामत हैं। कोई गर्द नहीं पड़ी है। उन्होंने तल्ख स्वर में कहा कि सपा के अलावा सभी पार्टियों ने राजनीति को व्यवसाय बना दिया है। गरीबों, दलितों व समाज के उपेक्षित वर्ग का भला कोई भी नहीं सोच रहा है। दलितों की मसीहा बनने वाली मायावती धन की देवी हैं, वे टिकटों की बोली लगाकर दलित वर्ग को बेचने का काम कर रही हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि सपा सरकार जाति धर्म से ऊपर उ कर समाज के सभी वर्गो का भला सोचती है। पार्टी का मुख्य मुद्दा विकास है।
|