समझौता एक्सप्रेस ट्रेन में हुए धमाके के सिलसिले में रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि इस मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ट्रेन पर सवार लोगों ने दो संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी दी थी जिन्होंने अपने चेहरे को मफ़लर से ढँक रखा था. इनमें से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. रेल मंत्री ने बताया कि इन लोगों पर रेलवे पुलिस के एक कॉन्सटेबल को शक हुआ था और उन्होंने इनसे पूछताछ भी की थी, धमाके में बुरी तरह झुलस गए इस कॉन्सटेबल की मौत हो गई है. दिल्ली से अटारी जाने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार की रात पानीपत के पास विस्फोट होने के बाद आग लग गई थी जिससे 66 लोगों की मौत हो गई. इस विस्फोट में हताहत हुए लोगों में ज़्यादातर पाकिस्तानी नागरिक थे. ट्रेन के दो डिब्बे आग में बुरी तरह से झुलस गए. मृतकों में बड़ी संख्या में महिलाएँ और बच्चे भी हैं. अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन से पांच बम मिले और कुछ डिटोनेटर भी बरामद किए गए हैं. इन बमों को लोगों के सामने ही निष्क्रिय किया गया है. अटारी एक्सप्रेस दिल्ली से अटारी जाती है जहां से यह समझौता एक्सप्रेस के नाम से लाहौर तक का सफ़र तय करती है. रेलगाड़ी पर सवार लोगों का कहना था कि उन्होंने सिवाह स्टेशन के पास दो धमाके और क़रीब दो किलोमीटर चल कर ट्रेन रोक दी गई. रेलवे फाटक के पास मौजूद गार्ड ने बीबीसी को बताया कि जब उन्होंने जलती गाड़ी देखी तो तुरंत अधिकारियों को संपर्क किया और बीस तीस मिनट के बाद राहत कार्य शुरु कर दिया गया. निंदा भारत और पाकिस्तान में व्यापक निंदा | | | | | पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख़ुर्शीद महमूद कसूरी ने इसे 'आतंकवादी' घटना बताया |
समझौता एक्सप्रेस रेलगाड़ी में रविवार देर रात पानीपत के पास हुए विस्फोट पर जहाँ भारत ने चिंता जताई है और साज़िश की बात की है, वहीं पाकिस्तान ने इसे 'आतंकवादी' कार्रवाई बताते हुए कहा है कि भारत इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों को सज़ा दिलाए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गृह मंत्री शिवराज पाटिल और अन्य वरिष् नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और कहा है कि इसकी पूरी जांच होगी. पाटिल ने कहा कि ये दो देशों के बढ़ते संबंधों में बाधा पैदा करने जैसी कोशिश है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं निंदनीय है और इसकी पूरी जांच होगी. (हताहतों से जुड़ी जानकारी के लिए कुछ हेल्प लाइन नंबर - दिल्ली- 011-23342954, 011-23341072 अमृतसर- 0183-2564485, 0183-2223171 लुधियाना- 0161-2760006 जालंधर- 0181-2223504) उधर पाकिस्तान ने माँग की है कि भारत उन लोगों को पकड़े जो इस घटना के लिए ज़िम्मेदार हैं. पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख़ुर्शीद महमूद क़सूरी ने इसे 'आतंकवाद' की एक दिल दहलाने वाली घटना बताया. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता तसनीम असलम का कहना था, "हम ये उम्मीद करते हैं कि दोषियों को सज़ा दी जाएगी. ये भारत की ज़िम्मेदारी है कि वह इस ट्रेन के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करे." रेल मंत्री लालू प्रसाद ने बीबीसी से बातचीत में साफ़ कहा कि यह एक सुनियोजित हमला था. | | | | मृतकों में कई पाकिस्तानी नागरिक हैं और घायल लोगों को दिल्ली के अस्पताल में पहुँचाया गया |
जानकारी के अनुसार स्थानीय प्रशासन ने रेलवे से आग्रह किया है कि जली हुई बोगियों को पानीपत से हटा लिया जाए क्योंकि यह इलाक़ा संवेदनशील माना जाता है. दल पहुँचा घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि अब तक 66 शव निकाले जा चुके हैं. कई घायलों को पास के पानीपत सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहाँ पाकिस्तान उच्चायोग का एक दल पहुँचा. इस दल के एक सदस्य अफ़रीदी ने बीबीसी संवाददाता सुशील झा को बताया कि पानीपत सिविल अस्पताल में चार पाकिस्तानी नागरिक भर्ती हैं जबकि 527 पाकिस्तानी अटारी पहुँच गए हैं. कई अन्य घायल लोगों को दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के कुछ ही घंटे बाद कई वरिष् अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु हुई. जांच कार्य में स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है लेकिन बुरी तरह जली बोगियों से लोगों को निकालना मुश्किल हो रहा है. |