मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

 

 महात्मा गाँधी 

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

  

चुनाव की धक धक

चुनाव आयोग

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
सांसद योगी आदित्यनाथ का जेल में स्वागत , हर-हर महादेव के नारे से E-mail
yogi नगर भ्रमण पर पाबंदी हटते ही गोरक्षपी के उत्तराधिकारी सदर सांसद योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जिला कारागार में बंद हिंदूवादी कार्यकर्ताओं से मिलने गए।

उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता का कुशलक्षेम पूछा तथा कहा कि हिंदुत्व के मिशन के लिए उनके संघषरें को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।
जैसे ही योगी जेल में पहुंचे, वहां सभी बंदी कार्यकर्ताओं ने उनका हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष से स्वागत किया। संयोगवश शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व होने के कारण योगी गोरक्षनाथ मंदिर से ही अपने साथ बेलपत्र, रोरी व प्रसाद लेकर आए। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को तिलक लगवाया और भगवान शिव के पूजन-अर्चन के लिए बेलपत्र व प्रसाद दिया। इस अवसर पर योगी ने कहा कि शासन के निर्देश पर हिंदूवादी कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचार का समय आने पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। योगी ने बंदियों को दिलासा देते हुये कहा कि उनके परिजनों से मिलने मै एक-एक घर जाने का प्रयास करुंगा साथ ही बंदी कार्यकर्ताओं के जमानत तथा उनके सम्मान की रक्षा के लिए पूरी ताकत खड़ा हूं। उन्होंने रिहा होने के बाद कार्यकर्ताओं के सार्वजनिक अभिनंदन की भी बात कही।

 
< िपछला   अगला >