मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

Engergy

परमाणु ऊर्जा

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 

Syndicate

कांग्रेस व महंगाई का चोली दामन का साथ : भाजपा सांसद सुषमा स्वराज E-mail

sushma swaraj राज्य की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इस सरकार में हर रोज एक नया घोटाला सामने आया है। यह विचार भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य श्रीमती सुषमा स्वराज ने व्यक्त किया।

वे मंगलवार को किला मुबारक चौक में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। वह अकाली-भाजपा प्रत्याशी कुशलदीप सिंह ढिल्लो के हक में चुनाव प्रचार करने आई थीं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस व महंगाई का चोली दामन का साथ है। जब भी कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है, तो महंगाई बढ़ी है। पिछले पांच साल से कांग्रेस ने लोगों को लूटा है और लोगों से किए वादे भी पूरी नहीं किए हैं। उन्होंने मतदाताओं का आह्वान किया कि वह वोट डालने से पहले उम्मीदवार की कारगुजारी का पूरा हिसाब जरूर लें।
कुशलदीप ढिल्लो ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पांच साल के कार्यकाल में सिर्फ एक घंटा फरीदकोट और कोटकपूरा के लोगों के पास आए। जिला भाजयुमो के अध्यक्ष प्रदीप सिंगला ने विश्वास दिलाया कि इस बार ढिल्लो भारी मतों के अंतर से विधानसभा जाएंगे। जिला महासचिव युवा मोर्चा गगन सुखीजा ने कहा कि पूरी युवा शक्ति कुशलदीप सिंह ढिल्लो के हक में दिन रात मेहनत कर रही है और अंत में उन्हें विजयी बनाकर ही दम लेगी।
इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सदस्य बीबी गुरचरण कौर, भाजपा ट्रांसपोर्ट सेल के प्रदेश प्रधान मनजीत सिंह ढिल्लो, जिला प्रधान चमकौर सिंह बराड़, अकाली नेता, हरगोबिंद सिंह, राजेंद्र सिंह रुपाणा, परमबंस सिंह बंटी रोमाणा, सुरेंद्र इकबाल सिंह बराड़, विश्व हिंदू परिषद के पुष्कर नाथ पा क, प्रेम गेरा, पार्षद व भाजपा महिला नेत्री सुनीता गर्ग, शिअद के महेंद्र सिंह रोमाणा, लखवीर सिंह अराइयांवाला, जत्थेदार मनमोहन सिंह बराड़, एडवोकेट जगजीत सिंह बराड़, फतेह सिंह सेखों, दलजीत सिंह ढिल्लो, पप्पू सिमरेवाला, रजिंदर सिंह रोमाणा, बीबी जगदीश कौर ढिल्लो, बीबी अमनजोत कौर ढिल्लो, गुरजंट सिंह रुपाइयांवाला, पुष्करनाथ पा क, रमन सिंगला, मोहित मित्तल, नरिंदर कुमार, विपिन कुमार, प्रेम प्रकाश व मंडल अध्यक्ष विजय छाबड़ा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 
< िपछला   अगला >