मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 

Syndicate

सांसद राजनाथ ः बादल ही कर सकते हैं जनता के स्वाभिमान की रक्षा E-mail

rajnath singh BJP MPभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि पंजाब की जनता के स्वाभिमान की रक्षा कोई कर सकता है तो हैं वह प्रकाश सिंह बादल। जो हवा अकाली दल के पक्ष में चली है उससे लगता है

अब बादल को मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। वे सोमवार को खरड़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे अकाली-भाजपा ग बंधन के उम्मीदवार जसजीत सिंह बन्नी एवं मोरिंडा से उजागर सिंह बडाली के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे।
राजनाथ ने अकाली दल अध्यक्ष प्रकाश सिंह बादल की तारीफों के जहां पुल बांधें वहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को नाकामयाब कप्तान बताया। उन्होंने कहा कि बादल जैसा अहंकार रहित नेता मैंने आज तक नहीं देखा। सामने वाले को ऐसा सम्मान देते हैं कि कोई भी पानी-पानी हो जाए। इसके विपरीत पंजाब के अमरिंदर सरकार नहीं चला सके। केंद्र में सत्ता मनमोहन सिंह के पास है वह डाक्टर होते हुए देश का सही इलाज नहीं कर पाए। लोकतंत्र की व्यवस्था में जनता राजा से अपेक्षा करती है कि उसके गिले शिकवे दूर हो व सम्मान मिले, जो कांग्रेस राज में नहीं मिला। पंजाब की जनता के स्वाभिमान की रक्षा यदि कोई कर सकता है तो वह प्रकाश सिंह बादल है। प्रकाश सिंह बादल राज्य की बागडोर संभालें। इसलिए मैं उनके लिए आपसे वोट नहीं भीख मांगने आया हूं। आशा है मुझे निराश नहीं करेंगे।
शिरोमणि अकाली दल सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि अब पंजाब में शिअद-भाजपा के हक में आंधी चल पड़ी है। कांग्रेस से दुखी प्रदेशवासी अब शिअद-भाजपा ग बंधन की सरकार ही बनाना चाहते हैं।
बादल ने कहा कि सत्तारूढ़ होने पर वे प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विशेष पैकेज तैयार कर राज्य के किसी भी गरीब को इलाज के अभाव में मरने नहीं देंगे। उन्होंने आरोप लगया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने शिअद-भाजपा सरकार की ओर से दी गई सभी सुविधाओं को खत्म कर समाज के हर वर्ग के लोगों का गला घोंटा है। लोगों ने कांग्रेस के पांच वर्ष का शासनकाल देख लिया है। उससे पहले वे शिअद-भाजपा का राज देख चुके हैं, इसलिए अब लोग ही तुलना कर देखें कि किसने अच्छा शासन दिया। पंजाब जो कभी देश का नंबर एक राज्य था, अब पांचवें स्थान पर आ गया है। उनकी सरकार में किसानों को नि:शुल्क बिजली, दलितों के लिए विभिन्न स्कीमें, बुजुर्गो के लिए पेंशन की सुविधाएं दी गई थीं। इसके अलावा हाउस टैक्स व चुंगी माफ कर लोगों को राहत दी गई थी, लेकिन कांग्रेस ने इन तमाम सुविधाओं को खत्म कर लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उलटे व्यापारियों पर वैट लगा दिया गया।

 
< िपछला   अगला >