मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

सर्वमान्य नेता

advani

 महात्मा गाँधी 

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

  

चुनाव की धक धक

चुनाव आयोग

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 

Syndicate

सांसद योगी आदित्यनाथ के साथ कई संतों ने संभाली आंदोलन की कमान E-mail
BJP MP and Mahant Adiyanath योगी आदित्यनाथ की गिरफ्तारी के खिलाफ छिड़े आंदोलन की कमान संतों ने संभाल ली। सोमवार को गोरक्ष पी ाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ एवं पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानन्द के नेतृत्व

में संतों ने गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में अनशन शुरू कर दिया। उधर फैजाबाद कार्यालय के अनुसार, संत- महंत सोमवार को सड़क पर उतर आए और दिगंबर अखाड़ा से गोरखपुर कूच कर गए। नयाघाट बंधा तिराहा पर हुजूम को सुरक्षाबलों ने रोक लिया गया। पुलिस व संत-महंतों में घंटेभर धक्कामुक्की होती रही। पुलिस ने चार दर्जन से ज्यादा आंदोलनकारियों को हिरासत में ले लिया और सायंकाल मुक्त किया। वहीं भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गोरखपुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन कर 4678 स्थानों पर मुख्यमंत्री के पुतले फूंके।
इस बीच गोरखपुर जिला जज की अदालत ने योगी की गिरफ्तारी संबंधी पुनरीक्षण याचिका पर फैसला सुरक्षित कर लिया। फैसला मंगलवार को सुनाए जाने की उम्मीद है। दूसरी ओर प्रशासन ने गोरखपुर के क‌र्फ्यूग्रस्त चार थाना क्षेत्रों में पूर्वान्ह दस से अपरान्ह पांच तक सात घंटे ढील दी। इस दौरान पूरी तरह शांति रही। ढील समाप्त होते ही शहर में सन्नाटा पसर गया। प्रशासन ने मंगलवार को प्रात: 9 से सायं छ: तक ढील देने का निर्णय लिया है।
पडरौना कार्यालय के अनुसार, कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर में भाजयुमो प्रदेश संयोजक अजय तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस से झड़प भी हुई, 33 कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। देवरिया कार्यालय के अनुसार, जिले में जगह-जगह भाजपा ने प्रदर्शन किया तथा पुतले जलाए। तोड़फोड़ और रास्ता जाम के आरोप में 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया और 26 को गिरफ्तार।
महराजगंज कार्यालय के अनुसार, जनपद में सोमवार को स्कूल कॉलेज खुले लेकिन बसें नहीं चलीं। भाजपा ने कई स्थानों पर प्रदर्शन किया। बस्ती कार्यालय के अनुसार, जनपद में रविवार को हुई आगजनी को लेकर सुरक्षा में लापरवाही के आरोप में तीन सुरक्षाकर्मियों सहित पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। कमिश्नर व डीएम ने सभी कार्यालयों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। संतकबीर नगर कार्यालय के अनुसार, धनघटा में 13 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया गया। हैसर बाजार के व्यापारियों ने योगी की गिरफ्तारी का विरोध किया। सिद्धार्थनगर कार्यालय के अनुसार, यहां 202 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया गया।

 
< िपछला   अगला >