मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 

Syndicate

भारत से ग़रीबी २०४० तक बीती बात होगी सांसद पी चिदंबरम E-mail
P.Chidambaramभारतीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि भारत में तेज़ी से ग़रीबी दूर हो रही है और वर्ष 2040 तक इसे पूरी तरह ख़त्म किया जा सकता है.

चिदंबरम ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि अभी कुल आबादी का लगभग एक चौथाई हिस्सा भारी ग़रीबी की चपेट में है.

इसका मतलब है कि लगभग 25 करोड़ भारतीयों की आय रोज़ाना एक डॉलर से कम है.

उन्होंने विश्वास जताया कि तेज़ आर्थिक विकास दर के बूते इस आँकड़े में भी गिरावट आएगी.

वित्त मंत्री ने स्वीकार किया कि ऊँची विकास दर के साथ साथ बुनियादी संरचना को विकसित करना ज़रूरी है.

पिछले हफ़्ते गोल्डमैन सैच ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि भारत एक दशक के भीतर ब्रिटेन को पीछे छोड़ कर दुनिया की पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है.

इस वर्ष आर्थिक विकास दर नौ फ़ीसदी रही है और निर्यात भी लगभग 100 अरब डॉलर पर पहुँच गया है.

हालाँकि बढ़ती मँहगाई सरकार के लिए चिंता का विषय है. तीन जनवरी को मँहगाई दर बढ़ कर छह फ़ीसदी से अधिक हो गई.

 
< िपछला   अगला >