मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

 

 महात्मा गाँधी 

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

  

चुनाव की धक धक

चुनाव आयोग

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
दुष्कर्म कांड में सपा सांसद का हाथ-मायावती E-mail
Mayawati इलाहाबाद के करैली थाना क्षेत्र में हुए मदरसा दुष्कर्म कांड, जौनपुर के मड़ियांहू थाना क्षेत्र में अल्पसंख्यक बालिका के साथ हुए सामूहिक दुराचार और गोरखपुर के साम्प्रदायिक दंगे के को लेकर बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज सभी मंडल मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। पार्टी अध्यक्ष मायावती ने स्वयं लखनऊ कचेहरी में धरने का नेतृत्व किया तथा विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इलाहाबाद दुष्कर्म कांड में सपा सांसद अतीक अहमद का हाथ है इसीलिए मुलायम सिंह यादव की सरकार सीबीआई जांच नहीं करा रही है।
   प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन का ऐलान मायावती ने कल ही किया था और इसके लिए बिना कार्यक्रम के वे दिल्ली से लखनऊ आयीं थे। आज अपराह्न 2 बजे अपने दल बल के साथ कचेहरी पहुंची और लगभग एक घंटे तक पार्टी जनों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर का साम्प्रदायिक दंगा सपा भाजपा की मिलीजुली साजिश का परिणाम है। दोनों पार्टियां चुनाव के मद्दे नजर पूरे प्रदेश में दंगा कराना चाहती है। इसकी शुरुआत पूवरंचल से की गयी है। इसका कारण यह है कि कानून-व्यवस्था और अन्य तमाम मोर्चो पर सरकार नाकाम है तथा भाजपा अन्तर्कलह से जूझ रही है। ऐसी दशा में दोनों को अपना अस्तित्व बचाने के लिए दंगा ही एकमात्र विकल्प नजर आया है किन्तु जनता इनकी साजिश समझ चुकी है और चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी।
   कचहरी में मायावती ने मुलायम सिंह यादव का आड़े हाथों लिया और कहा कि दुष्कर्म की कीमत वह दो लाख रुपये लगाते हैं। भुक्तभोगी लड़कियों ने इसीलिए सरकारी आर्थिक सहायता लौटा दी है। उनकी सरकार आयेगी तो एक एक मामले और उसके अभियुक्तों की खबर लेगी। उस सांसद की तो अच्छी खबर ली जायेगी जिसने मदरसे में बलात्कार करवाया है। उन्होंने कहा कि अतीक अहमद मदरसा खाली कराना चाहते थे। इसीलिए पहले भी वहां हमला करवा चुका है। जब उसकी दाल नहीं गली तो दुष्कर्म जैसा जघन्य कांड करवाया गया। मुलायम सिंह सीबीआई जांच इसलिए नहीं करवा रहे हैं क्योंकि इसमें उन्हीं की पार्टी के लोग फंस रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार जौनपुर में अल्पसंख्यक बालिका के साथ जाति विशेष के लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस जाति के लोगों को मुलायम सिंह का खुला समर्थन प्राप्त है इसीलिए वहां भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है।
   मायावती के तेवर आज काफी तीखे थे। उन्होंने भाजपा को साम्प्रदायिकता का जहर बोने वाली पार्टी करार दिया। ये वे लोग हैं जो कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। बसपा ही इन्हें माकूल जवाब देगी। मायावती के साथ पार्टी महासचिव व राज्यसभा सदस्य सतीश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष लालजी वर्मा, विधायक दल के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य, विधायक जगदीश नारायण राय तथा अन्य बहुत से कार्यकत्र्ता मौजूद थे। धरने में लखनऊ मंडल के सभी जिलों से बड़ी संख्या में लाग आये थे। बसपा ने दावा किया कि पूरे प्रदेश में इसी प्रकार का धरना प्रदर्शन करके सपा-भाजपा की साजिशों का पर्दाफाश किया गया।
 
< िपछला   अगला >