|
सांसदजी फिर मैदान में ः पंजाब राज्य विधानसभा एवं अमृतसर संसदीय उपचुनाव |
|
राज्य विधानसभा की 117 सीटों के लिए 13 फरवरी को होने वाले चुनाव में कुल 1011 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
नामांकन पत्र वापस लेने का आखिरी दिन सोमवार को बीत जाने के बाद अमृतसर संसदीय उपचुनाव में भी पूर्व भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू समेत कुल दस उम्मीदवार ही मैदान में रहे गए हैं। अमरिंदर सिंह सरकार में वित्त मंत्री सुरिंदर सिंगला यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। पंजाब निर्वाचन विभाग के अनुसार, नामांकन पत्र लेने के बाद अब सर्वाधिक 132 प्रत्याशी लुधियाना जिले से, जबकि सबसे कम 22 फतेहगढ़ साहिब से हैं। इसके अनुसार, मुक्तसर जिले में 44, फरीदकोट में 27, फिरोजपुर में 82, रोपड़ में 25, मानसा में 34, नवांशहर में 30, तरनतारन में 22, फतेहगढ़ साहिब में 23, ब िंडा में 54 और गुरदासरपुर में 97 प्रत्याशी चुनावी दंगल में शेष रह गए हैं। इसके अलावा, होशियारपुर से 51, संगरूर से 64, मोहाली से 26, लुधियाना से 132, जालंधर से 99, कपूरथला से 31, पटियाला से 78, अमृतसर से 87, मोगा से 28 व बरनाला से 23 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे। |