|
महामहिम श्री कलाम ने जम्मु कश्मीर में राज्य न्यायपालिका की प्रशंसा |
|
राष्ट्रपति ए.पी.जे.अब्दुल कलाम ने जम्मू-कश्मीर में आ अक्टूबर 2005 के विनाशकारी भूकंप से प्रभावित परिवारों को बेहतर विधिक सहायता प्रदान करने के लिए राज्य की न्यायपालिका की प्रशंसा की है।
डा. कलाम ने 58 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र के नाम संदेश में जम्मू-कश्मीर की न्यायपालिका की भूकंप पीड़ितों को मुआवजे आदि को घटना स्थल पर ही वितरण में तत्परता दिखाने के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि राज्य की न्यायपालिका ने भूकंप पीड़ितों को सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राज्य के उरी,तंगधार बारामूला, कुपवाडा,एवं पुंछ जिलों के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बशीर अहमद के निर्देशानुसार कम से कम 100 लोक अदालतें लगाई गई, ताकि भूकंप पीड़ितों के बीच राहत सामग्रियों के वितरण को लेकर उत्पन्न विवादों का हल मौके पर ही किया जा सके। |