मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

 

 महात्मा गाँधी 

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

  

चुनाव की धक धक

चुनाव आयोग

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ गिरफ्तार E-mail
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में गत शुक्रवार को दो सम्प्रदाय के लोगों के बीच संघर्ष में एक युवक की मृत्यु के बाद लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर (भाजपा) सांसद योगी आदित्यनाथ को उनके समर्थकों समेत रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
   पुलिस सूत्रों ने बताया कि योगी आदित्यनाथ को कुशीनगर से गोरखपुर आते समय चौरी चौरा क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया। उनके साथ हिन्दू युवा वाहिनी, व्यापार मंडल और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी गिरफ्तारी दी।
   गिरफ्तार किए गए योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन द्वारा क‌र्फ्यू प्रभावित तीन थाना क्षेत्रों में छह घंटे की ढील देकर मोहर्रम का जुलूस निकालने की अनुमति देना अल्पसंख्यकों को खुश करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि पूर्वाचल की जनता प्रशासन के इस निर्णय से दुखी हैं। यह निर्णय हिन्दू जनता की भावनाओं पर कु ाराघात है।
   योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रशासन अगर सूझबूझ से काम लेता तो राजकुमार अग्रहरि की हत्या नहीं होती और न ही महानगर के नागरिकों के घरों एवं प्रतिष् ानों पर किसी प्रकार के हमले होते।
   इससे पहले निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर नगर विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, विधानपरिषद सदस्य डॉ. वाईडी सिंह, पूर्व मंत्री भाजपा नेता शिवप्रताप शु1ला, पार्षद सुरेन्द्र जायसवाल समेत लगभग 50 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
   उधर, गत शुक्रवार की रात दो समुदाय के लोगों के बीच हुए संघर्ष में एक युवक की मृत्यु की घटना के विरोध में गोरक्षनाथपी के उत्तराधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी सांसद योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर गोरखपुर और बस्ती मंडल के सात जिलों में बंद सफल रहा।
   रविवार को बंद के तहत इन जिलों में सभी व्यापारिक प्रतिष् ान, कार्यालय व पेट्रोलपंप पूरी तरह बन्द रहे। जिले के खोराबार थाना क्षेत्र में दोपहर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
   इस बीच, मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने मृत युवक के परिजनों को दो लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का एलान किया है।
 
< िपछला   अगला >