|
सिद्धू को सियासत से भगाना एकमात्र लक्ष्य : सिंगला |
|
|
वित्त मंत्री व अमृतसर से कांग्रेस प्रत्याशी सुरिंदर सिंगला ने भाजपा प्रत्याशी नवजोत सिंह सिद्धू को सर्कस का जोकर बताते हुए कहा
कि मेरा एकसूत्रीय कार्यक्रम है सिद्धू को सियासत से भगाना। सियासत छोड़ने के लिए सिद्धू को हर हाल में मजबूर कर दूंगा। तीन साल में अमृतसर के विकास के लिए सिद्धू ने कुछ भी नहीं किया। खुली बहस की सिद्धू को चुनौती देते हुए सिंगला ने कहा कि अगर वह अपनी एक भी उपलब्धि बता दें तो वे चुनावी मैदान से कदम खीच लेंगे। अमृतसर संसदीय सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर सिद्धू व सिंगला के बीच वाकयुद्ध तेज हो गया है। प्रेस कांफ्रेस आयोजित कर सिद्धू पर पलटवार करते हुए सिंगला ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी में शर्म नाम की चीज ही नहीं है। टेलीविजन चैनलों पर सिटी बजाता फिरता है। |