मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

 

gujarat 

गुजरात चुनाव

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

 Dr Kalam

सर्वोच्च नागरिक

 

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 

Syndicate

सांसदजी कहिन चुंगी, पानी व सीवरेज के बिल माफ होंगे : अविनाश राय खन्ना E-mail
avinash Rai khannaजालंधर:  विधानसभा चुनाव के बाद अकाली-भाजपा ग बंधन की सरकार बनना तय है। उनके ग बंधन की सरकार बनने के बाद प्रदेश से चुंगी, पानी व सीवरेज के बिलों को माफ कर दिया जाएगा। यह ऐलान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अविनाश राय खन्ना ने किया। वे रविवार को जालंधर के कूल रोड स्थित पार्टी के प्रदेश चुनाव कार्यालय का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
 उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में महंगाई व भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। इससे जाहिर है कि आगामी सरकार शिअद-भाजपा ग बंधन की होगी। उन्होंने कहा कि उनका ग बंधन जरूरी वस्तुओं की कीमतों में कमी करने के साथ महंगाई पर खास तौर पर काबू करेगी। इसके अलावा गांवों के विकास के लिए पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष प्रयास करेगी। इसके लिए पंचायतों को और अधिकार दिए जाएंगे। उनकी सरकार प्रदेश को आर्थिक तौर पर और मजबूत बनाने की कोशिश करेगी। एनआरआई की समस्याओं को हल करने के लिए ग बंधन विशेष तैयारी कर चुका है। avinash rai khanna
 टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी में फैल रहे असंतोष के बारे में उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। हल्का-फुल्का विरोध हर घर में होता है। टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी में किसी भी प्रकार का कोई विरोध नहीं है, जो नेता थोड़े-बहुत रुष्ट हैं उन्हें भी मना लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा की तरफ से विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, अरुण जेटली, स्मृति इरानी, हेमा मालिनी, दारा सिंह, विनोद खन्ना, राजनाथ सिंह और सुषमा स्वराज मुख्य रूप से शामिल होंगे।
 इससे पहले उन्होंने कूल रोड स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय का भी दौरा किया। कार्यालय का उद्घाटन 25 को अरुण जेटली करेंगे। इस मौके पर संग न महासचिव प्रशांत अरोड़ा, विनोद शर्मा, विनीत जोशी, शिव दयाल चुघ, केडी भंडारी, भगत चूनी लाल, मनोरंजन कालिया, नवल कंबोज, दीवान अमित अरोड़ा, सतीश कपूर, पवन शर्मा, रजत महेन्द्रू, राकेश शर्मा और संजीव बाली मौजूद थे।
 
< िपछला   अगला >