मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

 

 महात्मा गाँधी 

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

  

चुनाव की धक धक

चुनाव आयोग

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
राज्यसभा सांसदजी ने दरख्खास्त लगाई कि महामहिम,सरकार बर्खास्तगी में अब देरी क्यो E-mail
mayavaati इलाहाबाद। करेली में मदरसा छात्राओं संग गैंग रेप के मामले में बसपा नेत्री मायावती रविवार को राज्य सरकार पर जमकर बरसीं। साथ ही राज्यपाल से सवाल कर डाला कि महोदय सरकार बर्खास्तगी के लिए अब किस बात का इंतजार है। मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा, इस सरकार में पीड़ित छात्राओं को इंसाफ नहीं मिल सकता क्योंकि असली आरोपी पार्टी नेताओं से जुड़े हैं।
   मायावती ने पीड़ित छात्राओं को ढांढस बंधाने के बाद मदरसा मैदान में ही जनसभा कर सरकार को ललकारा। उन्होंने कहा, अब तो मुलायम सिंह को शर्म से इस्तीफा दे देना चाहिए। सूबे में जंगलराज है,खासकर इलाहाबाद में गुंडों का राज है, बच्चियों से दुराचार हो रहा है और प्रदेश के मुखिया ने मदरसा आने की जगह उनकी आबरू की दो-दो लाख कीमत लगा दी। इज्जत की यही कीमत है तो सपा नेता अपने रिश्तेदारों की आबरू लूटने दें, मुस्लिम समाज की ओर से मैं खुद चार-चार लाख रुपये दूंगी। उन्होंने कहा, मदरसे के मैनेजर काफी दिनों से सुरक्षा की गुहार लगा रहे थे किंतु सरकार ने उनकी नहीं सुनी। मायावती ने सांसद अतीक अहमद व उनके विधायक भाई मो. अशरफ पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा, असली आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने ऐलान किया कि इस मामले पर बसपा सड़क पर उतर इंसाफ की हर लड़ाई लड़ेगी।
   मायावती ने कहा,मड़ियाहूं में एक पिता के सामने बेटी की इज्जत लूटी गई, वह लड़की भी मुस्लिम थी। उन्होंने कहा,वह राष्ट्रपति व राज्यपाल से मिलकर घटना का ब्योरा देंगी और सीबीआई जांच की मांग करेंगी। मायावती ने कहा, राज्य में बसपा की सरकार आई तो इस मामले के अलावा अन्य मामले भी फिर से खुलेंगे।
   बसपा नेत्री ने कहा,मुलायम सिंह मुसलमानों के हितैषी नहीं है। मुसलिम समाज के लोग इससे होशियार हो जाएं और इस सरकार को उखाड़ फेंके। उन्होंने ऐलान किया कि अब मदरसे की सुरक्षा की जिम्मेदारी बसपा की है। वहां प्राइवेट सुरक्षा गार्ड तैनात होंगे जिसका खर्च बसपा उ ाएगी। मायावती ने इस बाबत मदरसा प्रबंधक वसी उल्ला को पांच लाख रुपये भी सौंपे।
 
< िपछला   अगला >